{"vars":{"id": "123258:4912"}}

DAV Public School Bhiwani News: विद्यार्थियों ने शिक्षकों को किया सम्मानित, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेलों से सजा शिक्षक दिवस समारोह

डीएवी शताब्दी पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम। विद्यार्थियों ने शिक्षकों को किया सम्मानित।
 

शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किया मनमोहक कार्यक्रम

भिवानी। डी.ए.वी. शताब्दी पब्लिक स्कूल, कोंट रोड, भिवानी में शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों के सम्मान में एक भव्य एवं मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्राचार्या जगदीप कौर ने की। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता एवं संस्कारों की भावना को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य, कविता, भाषण, हास्य-व्यंग्य तथा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से शिक्षकों के प्रति अपने प्रेम और सम्मान को अभिव्यक्त किया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी शिक्षकों का मन मोह लिया और पूरा विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

इस अवसर पर मिडिया प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि  विद्यार्थियों ने शिक्षकों के लिए विशेष मनोरंजक गतिविधियों एवं खेलों का भी आयोजन किया। शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक इन गतिविधियों में भाग लिया और कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों के लिए प्रस्तुत किए गए गीत एवं कविताएँ कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहे।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती जगदीप कौर ने विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षक केवल शिक्षा प्रदान करने वाले नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा देने वाले मार्गदर्शक भी होते हैं। उन्होंने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं तथा विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों का सदैव सम्मान करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने सभी शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह ने विद्यालय में प्रेम, सम्मान, उत्साह और गुरु-शिष्य परंपरा की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया।