{"vars":{"id": "123258:4912"}}

झज्जर पहुंचा शहीद मोहित चौहान का पार्थिव शरीर 

 

जम्मू कश्मीर के डोडा में शहीद हुए मोहित चौहान का पार्थिव शरीर झज्जर पहुंच गया है। उनके अंतिम दर्शन करने के लिए घर पर आसपास के गांव के लोगों की भीड़ लगी है। आर्मी के ट्रक में उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव हिजाड़ौध पहुंचा। जहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

गांव के युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर बाइक रैली निकालकर उन्हें अंतिम विदाई दी।

रास्ते में स्थानीय लोगों ने भी ट्रक पर पुष्पवर्षा कर शहीद को सलामी दी। मोहित को देखकर प्रेग्नेंट पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है। गांव की महिलाएं उन्हें सांत्वना दे रही है।

मोहित 22 जनवरी को सेना की गाड़ी 400 फीट गहरी खाई में गिरने से शहीद हो गए थे।

उनके साथ हादसे में 10 जवान शहीद हुए थे। मोहित 5 साल पहले आर्मी में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। करीब एक साल पहले ही उनकी शादी हुई थी। उनकी पत्नी करीब ढाई महीने की प्रेग्नेंट है।