{"vars":{"id": "123258:4912"}}

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन खेल महाकुम्भ का दूसरा दिन टीचर्स के नाम 

 


प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा के विद्यांतरिक्ष स्कूल भिवानी में आयोजित किए जा रहे पांचवें वार्षिक खेल महाकुंभ के दूसरे दिन प्राइवेट स्कूलों के 1500 टीचर्स ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया. समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री और भिवानी विधायक घनश्याम सर्राफ थे जबकि समारोह की अध्यक्षता डॉक्टर एलबी गुप्ता और भिवानी उपजिला शिक्षा अधिकारी शिवकुमार तंवर ने की.

अतिथियों का स्वागत तिलक लगाकर और पौधा देकर किया गया. एसोसिएशन की तरफ से सभी मुख्य अतिथियों को पगड़ी पहनकर सम्मानित किया गया.
सभी अतिथियों का स्वागत किया गयाआए हुए सभी टीचर्स और अतिथियों का स्वागत करते हुए राम अवतार शर्मा ने सभी को संगठन की गतिविधियों के बारे में बताया और किस तरह से संगठन सामाजिक कार्यों में जुड़ा हुआ है इस बारे में भी विस्तार से बताया
टीचर्स के लिए आयोजित की गयी प्रतियोगिताओं में क्रिकेट के साथ साथ हर्डल रेस, स्लो साइकिल रेस, 100मीटर रेस, 200मीटर रेस, 400मीटर रिले रेस, बलून रेस, रोल द टायर रेस, टग ऑफ वार आदि शामिल थी.
सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर समारोह की शुरुआत की. इसके बाद टॉर्च मैराथन का आयोजन किया गया जिसमें सभी स्कूलों के टीम लीडर्स ने हिस्सा लिया. मुख्य अतिथि व् मंच पर मौजूद अन्य स्कूल्ज प्रिंसिपल और सैंहल्कों ने मैच पास्ट की सलामी ली. इसके बाद विभिन्न प्राइवेट स्कूलों के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए. इसके बाद, विद्यांतरिक्ष के टीचर्स ने एक स्पेशल ग्रुप डांस प्रस्तुत किया. इस अवसर पर बोलते हुए एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रामअवतार शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया. उन्होंने एसोसिएशन की विभिन्न गतिविधियों के बारे में सभी अतिथियों को अवगत करवाया. उन्होंने कहा कि हरियाणा में 60% बच्चे प्राइवेट स्कूलों में पढ़ते हैं. प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि न सिर्फ स्कूल के हितों का ध्यान रखा जाए बल्कि प्राइवेट स्कूलों में काम करने वाले टीचर्स और वहां पढ़ने वाले बच्चों के सर्वांगीण विकास का भी पूरा ध्यान रखा जाए.

इसी कड़ी में एसोसिएशन यह वार्षिक खेल महाकुम्भ का आयोजन करता है. यह खेल महाकुम्भ का पांचवां संस्करण का आयोजन किया जा रहा है. हर बार बच्चों और टीचर्स की सहभागिता बढ़ जाती है. उन्होंने सभी अतिथियों का आभार जताया. रामअवतार शर्मा ने अतिथियों को बताया कि प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन सिर्फ खेल महाकुंभ का आयोजन नहीं करता बल्कि आने वाले सभी बच्चों और स्टाफ के लिए निशुल्क भोजन की भी व्यवस्था करता है.

और इस वर्ष से एसोसिएशन ओलंपियाड भी शुरू करने जा रहा है. उन्होंने कहा कि अब तक स्कूल सिर्फ स्पोर्ट्स या कल्चरल एक्टिविटीज के कंपीटीशन का आयोजन करता था. लेकिन पेरेंट्स और स्कूल संचालकों के अनुरोध पर इस वर्ष से एकेडमिक प्रतियोगिताएं भी शुरू की जा रही है और आने वाले दिसंबर में दूसरी से 12वीं तक की कक्षाओं के बच्चों के लिए चार विषयों में ओलंपियाड का आयोजन करवाया जाएगा जिसमें दो लाख से अधिक का कैश प्राइज दिया जाएगा.
इस अवसर पर बोलते हुए पूर्व मंत्री एवं भिवानी विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि बच्चों के लिए तो स्पोर्ट्स मीट सुनी थी लेकिन टीचर्स के लिए स्पोर्ट्स मीट एक अच्छी सोच का परिणाम है.

उन्होंने एसोसिएशन और रामावतार शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि इतने बड़े लेवल पर टीचर्स के लिए भी खेल महाकुंभ का आयोजन करना अपने आप में एक उपलब्धि है. उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में टीचर्स की सहभागिता देखकर मुझे बहुत ख़ुशी हुई.
बच्चों और टीचर्स के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रहे खिलाडियों को मैडल, सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया.
इस अवसर पर उपस्थित होने वाले स्कूल संचालकों में आशा पाहुजा, पुलकित पाहुजा, डीपी कौशिक, अमित डागर, विमलेश आर्य, डॉ आरती, सुरेखा सिवाच, डॉ प्रीती शर्मा, जगदीप कौर, मंजू गोयत, संजीव श्योराण, सुमन श्योराण, करण मिरग, श्रद्धानंद शर्मा, रामकुमार बंगालिया, प्रवीण सोनी, अजय गुप्ता, सुमेर लमोरिया, जोगिंदर सांगवान, मीना नरवाल, राजबाला कौशिक, विद्यांतरिक्ष स्कूल के महासचिव अशोक शर्मा, उपप्रधान देवेंद्र दहिया, यतिंदर नाथ, अमित धूपड़, निशा शर्मा आदि सहित अन्य स्कूलों के प्रिंसिपल व डायरेक्टर शामिल थे. सभी टीचर्स के लिए निशुल्क भोजन की व्यवस्था की गयी थी.