फैक्ट्री से बिनौला की बोरी चोरी करने के मामले में तीसरे आरोपी को किया गिरफ्तार
थाना सिवानी पुलिस ने फैक्ट्री से बिनौला की बोरी चोरी करने के मामले में तीसरे आरोपी को किया गिरफ्तार।
पुलिस टीम के द्वारा आरोपी से 10,000/- रुपए किए बरामद।
जिला पुलिस भिवानी के द्वारा जिले में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर ऐसे आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है जो इसी क्रम में थाना सिवानी पुलिस ने फैक्ट्री से बिनोला की बोरी चोरी करने के मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
नवीन निवासी बड़वा ने थाना सिवानी पुलिस को एक शिकायत दर्ज करवाई थी जिसमें शिकायतकर्ता ने पुलिस को बतलाया कि उनकी नलोई रोड पर कपास की फैक्ट्री लगाई हुई है जो दिनांक 08.09.2025 की रात को उनकी फैक्ट्री में काम करने वाला नौकर विशाल व अरुण फैक्ट्री से बिनोला की बोरी चोरी कर रहे थे। जो इस शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत अभियोग थाना सिवानी में दर्ज किया था।
थाना सिवानी के सहायक उप निरीक्षक रमेश कुमार ने अभियोग में प्रभावी कार्रवाई करते हुए तीसरे आरोपी को कोर्ट परिसर सिवानी से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान विशाल पुत्र दयानंद निवासी बड़वा जिला भिवानी के रूप में हुई है।
पुलिस टीम के द्वारा आरोपी से 10,000/- रुपए बरामद किए गए है।
आरोपी विशाल को पेश माननीय न्यायालय में किया गया जहां माननीय न्यायालय ने आरोपी को जिला कारागार भेजने के आदेश दिए हैं।