{"vars":{"id": "123258:4912"}}

 भिवानी से हजारों की संख्या में कर्मचारी जंतर-मंतर के लिए हुए रवाना

 

भिवानी 
 दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाली पेंशन शंखनाद रैली के लिए भिवानी से हजारों की संख्या में कर्मचारी रेल  व निजी वाहनों से सुबह -२ पेंशन बहाली संघर्ष समिति के जिला प्रधान नरेश महता व लोहारू खंड प्रधान सुरेंद्र सिंह श्योराण व महासचिव राजेश जांगड़ा के नेतृत्व में रवाना हुए ।

यह जानकारी देते हुए पीबीएसएस प्रदेश प्रवक्ता शिवकुमार शास्त्री ने बताया कि पुरानी पेंशन के लिए संघर्षरत एनएमओपीएस व उसके तमाम सहयोगी संगठनों ने सरकार से रैली के लिए रामलीला मैदान की मांग की थी लेकिन परमिशन नहीं मिली जिसके चलते यह रैली जंतर-मंतर पर करनी पड़ी।

हालांकि वहां जगह रामलीला मैदान की अपेक्षा कम है लेकिन फिर भी कर्मचारीयों में एनपीएस और यूपीएस के प्रति भारी रोष के चलते पूरे देश से लाखों की संख्या में कर्मचारी दिल्ली पहुंच रहे हैं जगह न मिलने के कारण असुविधा भी होगी लेकिन सरकार को अपने जायज रोष और मांग से भी अवगत कराना है।
आज  सिवानी खंड प्रधान धोलूराम सुथार, तोशाम से रविन्द्र, सुंदरपाल, तानसिंह , विनोद कुमार, सुरेंद्र, सुखबीर, संदीप, राजेश, प्रेम कुमार, शिवकुमार कौशिक, कमलेश , विक्रम, नवीन कुमार, श्याम सुंदर, शलैष गौतम,  रविप्रकाश कौशिक, राजेश कौशिक, सचिन व संदीप सहित शिक्षा विभाग, रोड़वेज , बिजली विभाग, स्वास्थ्य विभाग आदि अनेक विभागों से पीबीएसएस के  पदाधिकारी, सदस्य व कर्मचारी  इस प्रदर्शन में हिस्सा में हिस्सा लेने गए हैं