{"vars":{"id": "123258:4912"}}

उपायुक्त को प्रोटोकॉल मामले में धमकाया जाना दर्शाता है सांसद दीपेंद्र हुड्डा की बौखलाहट : रामचंद्र जांगड़ा 

 

भिवानी :

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को भिवानी के पंचायत भवान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा व विशिष्ट अतिथि के तौर पर भिवानी विधायक घनश्याम सर्राफ व बवानीखेड़ा से विधायक कपूर वाल्मीकि ने शिरकत की तथा अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष विरेंद्र कौशिक ने की।

कार्यक्रम में पहुंचने पर अतिथियों का जिला अध्यक्ष विरेंद्र कौशिक ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में मंच पर नंदराम धानिया, ठाकुर विक्रम सिंह व मनोज ढ़ाणा मौजूद रहे।
     इस मौके पर अतिथियों ने उपस्थित जनसमूह को अहिल्याबाई होल्कर के जीवन और उनके आदर्शों से रूबरू कराया। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने अपने समय में महिला नेतृत्व, न्यायप्रिय शासन और सामाजिक सेवा का जो उदाहरण प्रस्तुत किया, वह आज भी प्रासंगिक है। इस आयोजन में समाज के विभिन्न वर्गो के लोगों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया तथा लोकमाता के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा ली। इस अवसर पर महिलाओं के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रमों और कार्यशालाओं का भी आयोजन किया।
      कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि अहिल्याबाई के समाज सेवा, धार्मिक कार्यो में योगदान और महिला अधिकारों के लिए किए गए कार्यों को रेखांकित किया।

उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर एक सामान्य परिवार में जन्मी थी। उनके जीवन का संघर्ष हम सबको जानना चाहिए। अहिल्याबाई होल्कर केवल एक शासिका नहीं थी, वे धर्म,ख्न्याय, सेवा और स्त्री शक्ति का प्रतीक थी।
     राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन मूल्यों से प्रेरणा लेते हुए महिला सशक्तिकरण की दिशा में ठोस कदम उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला योजना, सुकन्या समृद्धि योजना और अन्य महिला कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बना रही है।
     पत्रकारों से बात करते हुए राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि माननीय हाईकोर्ट द्वारा सामाजिक व आर्थिक मापदंडों के आधार पर की गई भर्तियों में अतिरिक्त अंक दिए जाने को असंवैधानिक माने जाने के बाद किसी भी कर्मचारी को हटाया नहीं जाएगा। नौकरियों पर लगे हुए कर्मचारियों को किसी भी रूप में रखा जाएगा तथा उनके रोजगार को समाप्त नहीं होने दिया जाएगा।

वही राहुल गांधी के श्रीनगर दौरे पर पूछे गए सवाल के जवाब में राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि राहुल गांधी को कोई भी गंभीरता से नहीं लेता। क्योंकि राहुल गांधी विदेशों में जाकर भारत की प्रतिष्ठा के खिलाफ बात करते है। राज्यसभा सांसद ने दीपेंद्र हुड्डा द्वारा उपायुक्त को प्रोटोकॉल मामले में धमकाए जाने को लेकर कहा कि यह दीपेंद्र हुड्डा की बौखलाहट है। अधिकारियों के प्रति ऐसा व्यवहार उन्हे नहीं करना चाहिए।  
      इस मौके पर भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ, बवानीखेड़ा के विधायक कपूर वाल्मीकि ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने हमेशा इतिहास को दबाए रखा तथा देश के वीर सपूतों के नाम आगे नहीं आने दिए।

लेकिन जब से भाजपा सत्ता में आई है, तभी से महापुरूषों की जयंती पर प्रदेश स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन हुआ है, जिससे युवा पीढ़ी देश के महापुरूषों की गौरव गाथा के बारे में जान पाई है। विधायक ने कहा कि पहले की सरकार के नेता अपने रिश्तेदारों को नौकरी देकर अपने घर चमकाने में रहते थे, लेकिन भाजपा ने भ्रष्टाचार पर पूरी तरह से लगाम लगाने का काम किया।
      इस मौके पर जयंती कार्यक्रम संयोजक अधिवक्ता सज्जन खगनवाल, सह संयोजक बबीता तंवर व चंदा गुप्ता ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने अपना पूरा जीवन समाज सुधार के कार्यो में खपा दिया। ऐसे में उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए समाज व देश की तरक्की में योगदान देने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

जिसमें लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन आदर्श से सभी को रूबरू करवाया गया।
       इस अवसर पर राजपाल कडवासरा, रविन्द्र बापोड़ा, सुनील तलेजा, सोनू सैनी, रमेश पचेरवाल, राजेश धनखड़, मुकेश प्रजापति, संदीप सरपंच, नवीता तवंर, सतीश वर्मा, धनराज यादव, जगत कौशिक, प्रदीप राणा, आशू तंवर, सोनू शर्मा, महेंद्र यादव, सुंदरपाल तंवर, दिनेश जांगड़ा,, लवकेश बंटी, डा. इतेंद्र अत्री, बाबूलाल स्वामी, नवीन गुप्ता, दिनेश वर्मा, प्रदीप प्रजापति, अभिषेक शर्मा, सुनील डावर, रामकिशन हलवासिया, राजेश जांगड़ा, केके ग्रोवर, अमित कौशिक, सुर्यकांत, अभिनव दुरेजा, विनोद अत्री, रमेश सैनी, संजय गिरिधर, संजय दुआ, राजींधर शर्मा, हरिप्रसाद बागड़ी, दीपक सोलंकी, राहुल मुंढाल, विशाल सिंह, अशोक बिडलान, जय राज बिडलान, धीरज शर्मा, कपूर लडवाल, विजय शर्मा, विजय सिंहमार, अशोक सरदाना, भगवान दास कालिया, विष्णु मेघवाल, मास्टर राजेश, रमेश लालावास, रिषि कायत, अशोक यादव, कमल फौजी, एडवोकेट राजेश जांगड़ा, नरेन्द्र बीडीसी, सुनील शर्मा, बीर सिंह, विजेंद्र जांगड़ा, पवन घनघस, सुमिता डुडेजा, रेखा राघव, नमिता, शालू अरोड़ा, मंजू कथूरिया, प्रोमिला ग्रेवाल, राजेश राजपूत, कविता राजपूत, सज्जन कौर, दयावंती, कमला कायला, नमिता गुप्ता, कमलेश, सुषमा, लक्ष्मी, बबीता सेमली, संतोष, सुनीता भारद्वाज, सोनिया अत्री, निशा स्नेह लता, पिंकी, सुमन, कांता, सुमन, पुष्पा, वीना तवंर, संतोष चौहान, सरिना जांगड़ा, सोनिया सोलंकी, सीमा, रेशमा वर्मा, बथेरी, कविता, सुशीला, माया, रुबी, कविता सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।