{"vars":{"id": "123258:4912"}}

चोरी करने के मामले में तीन आरोपी गिरफतार 

 

पुलिस अधीक्षक भिवानी सुमित कुमार के द्वारा जिला पुलिस को जिले में चोरी की वारदात में शामिल फरार चल रहे आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने व उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए गए थे। इन निर्देशों की पालना करते हुए डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू ने बलियाली में एक होटल का ताला तोड़कर सामान चोरी करने के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

पवन निवासी रामपुरा बलियाली ने थाना बवानी खेड़ा पुलिस को एक शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने बलियाली रोड पर एक होटल किया हुआ है। दिनांक 22.03.2026 को वह होटल बंद करके घर चला गया था। दिनांक 23.03.2026 को सुबह पड़ोसियों के माध्यम से उसे सूचना मिली कि उसके होटल का शटर उखड़ा हुआ है और ताले टूटे हुए हैं। मौके पर पहुंचकर देखने पर पाया कि अज्ञात चोरों ने होटल का शटर उखाड़कर ताले तोड़ दिए और अंदर रखा सामान चोरी कर लिया। इस शिकायत पर थाना बवानी खेड़ा में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया।

दिनांक 29.03.2026 को अभियोग में प्रभावी कार्रवाई करते हुए डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू के सहायक उप निरीक्षक जयवीर सिंह के नेतृत्व में टीम ने होटल का शटर उखाड़कर चोरी करने की वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुनील पुत्र जय भगवान निवासी अकबरपुर थाना बास हांसी, संजय पुत्र सतबीर निवासी असंध करनाल तथा रोहतास पुत्र रामचंद्र निवासी मंढाना थाना बवानी खेड़ा के रूप में हुई है।

रिमांड अवधि के दौरान पुलिस टीम के द्वारा आरोपियों से चोरी की वारदात वाले दिन प्रयोग किया गया एक पिकअप डाला, दो बैटरी एक इनवर्टर व  ₹ 2,000/- रुपए बरामद किए गए हैं।

रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से गहनता से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि उन्होंने दिनांक 10.09.2025 को मुंढाल कला में खेतों से पानी की मोटर व लोहे का सामान चोरी किया था वहीं दिनांक 12.11.2025 को तालु के खेतों से सोलर पैनल, सोलर इनवर्टर बैट्री चोरी की थी, आरोपियों के द्वारा हांसी के गांव भाटोल से 28 लोहे की सेटरिंग की प्लेट व 8 गाटर लोहे के चोरी करने की वारदातों को भी कबूल किया है

रिमांड अवधि पूर्ण होने के बाद आज तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने उन्हें जिला कारागार भेजने के आदेश दिए हैं। पुलिस टीम द्वारा चोरी की वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं, जिन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।