{"vars":{"id": "123258:4912"}}

पंडित सीताराम शास्त्री स्कूल की तीन छात्राओं का स्टेट गेम्स के लिए चयन 

 

भिवानी:

स्थानीय भीम स्टेडियम में आयोजित हुई जिला स्तरीय जूड़ो व कराटे प्रतियोगिता में स्थानीय महम गेट स्थित पंडित सीताराम शास्त्री गल्र्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया है।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अंडर-14 आयु वर्ग की जूड़ो प्रतियोगिता में 38 किलोग्राम भार वर्ग में भूमिका तंवर, जूड़ो प्रतियोगिता में 40 किलोग्राम भार वर्ग में भावना तथा कराटे की 42 किलोग्राम भार वर्ग में हरीशा ने प्रथम स्थान हासिल किया। इन तीनों छात्राओं का चयन प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ।

इसके अलावा विद्यालय की ही छात्रा देविका ने जिला स्तरीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर स्कूल का मान बढ़ाया। विजेता छात्राओं के विद्यालय लौटने पर प्राचार्या सोनिया कौशिक ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आज बेटियां शिक्षा व खेल किसी भी क्षेत्र में बेटों से पीछे नहीं है तथा अपनी प्रतिभा के दम पर वे परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि बेटियों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत व उपलब्धियों से यह साबित किया है कि यदि बेटियों को जरा सा प्रोत्साहन मिले तो वह बेटों से भी अधिक बढक़र उपलब्धि हासिल करते हुए अपने परिजनों व क्षेत्रवासियों का नाम रोशन कर सकती है। इस अवसर पर संस्था के प्रधान डा. शिव शंकर भारद्वाज, उपप्रधान एसएस वशिष्ठ, सचिव डा. रविकांत भीष्म, कोषाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा, जनरल एडमिनिस्ट्रेटर श्रीभगवान वशिष्ठ, एसटेट मैनेजर भीम सौपर्णा, फाईनेंस एडवाईजर ऋषिकेश भारद्वाज सहित समस्त स्कूल स्टाफ सदस्यों ने बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की।