{"vars":{"id": "123258:4912"}}

राज्यसभा सांसद कर्मवीर बौद्ध ने विभिन्न गांवों का किया दौरा, महापुरुषों को किया नमन, सामाजिक एकजुटता का दिया संदेश
 

राज्यसभा सांसद कर्मवीर बौद्ध ने तोशाम के विभिन्न गांवों का दौरा किया। दुल्हेड़ी में बाबा साहेब की प्रतिमा स्थापित की और कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की।

 

भिवानी, 02 मई : राज्यसभा सांसद कर्मवीर बौद्ध तोशाम हल्के के तूफानी दौरे पर रहे, जहां उन्होंने विभिन्न गांवों में आयोजित धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में शिरकत की। इस दौरान सांसद ने जहां महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया, वहीं ग्रामीणों के बीच बैठकर उनकी जनसमस्याएं भी सुनीं। दौरे की शुरुआत में सांसद कर्मवीर बौद्ध दुल्हेडी गांव पहुंचे, जहां उन्होंने बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया और डा. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की। इसके पश्चात उन्होंने राजकीय प्राथमिक विद्यालय में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।


     राज्यसभा सांसद ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर और महात्मा बुद्ध के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। समाज में समानता और शिक्षा का प्रसार ही हमारा असली लक्ष्य होना चाहिए। सांसद ने किरावड़ गांव का दौरा कर अपनी बुआ के घर पारिवारिक मिलन कार्यक्रम में शिरकत की। इसके बाद वे किरावड़ और तोशाम की वाल्मीकि चौपालों में आयोजित सामूहिक कार्यक्रमों में शामिल हुए। बाल्मीकि मंदिरों में पुष्प अर्पित करते हुए उन्होंने समाज में भाईचारे और समरसता की अपील की। दौरे के एक विशेष पड़ाव में सांसद कर्मवीर बौद्ध पूर्व सांसद स्व. जंगवीर के फार्म हाउस पहुंचे। यहां उन्होंने स्व. जंगवीर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके पुत्र कमल प्रधान के साथ राजनीतिक व सामाजिक विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि स्व. जंगवीर का जनसेवा का जज्बा हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। सांसद का काफिला खरकड़ी सोहान पहुंचा, जहां ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके अलावा उन्होंने तोशाम और बागनवाला में विभिन्न कार्यकर्ताओं के घर चाय पर चर्चा की। तोशाम में सुशील बाल्मीकि पुत्र रोहतास प्रधान और हरीश के आवास पर कार्यकर्ताओं से भेंट की तथा बागनवाला में मास्टर मानविंदर के घर पहुँचकर स्थानीय मुद्दों पर संवाद किया।


     दौरे के समापन पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कर्मवीर बौद्ध ने कहा कि तोशाम हल्के का विकास और जनता की सेवा उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि वे जनता के प्रतिनिधि के रूप में हर सुख-दुख में उनके साथ खड़े हैं। इस मौके पर ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष रेणू बाला ने कहा कि जब तक हम अपने महापुरुषों के दिखाए मार्ग पर नहीं चलेंगे, तब तक समाज का सर्वांगीण विकास संभव नहीं है।
    इस अवसर पर साथ में ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष रेणू बाला, सुशील बाल्मीकि, डा. सीता राम सिंघल, आरसी चौहान, कमल प्रधान, अशोक मलिक, संजय नाफरिया, रमेश नाफरिया, हरीश, तारा सरपंच, मानविंदर बागनवाला, सूबे किरावड़, डा प्रीतम, सूबे बाल्मीकि मंगल नाफ़रिया, मुकेश धानिया दुल्ेहड़ी सहित अनेक कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।