Shruti Choudhry Haryana: प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में महिलाएं हो रही हैं निरंतर सशक्त, तोशाम में बोलीं कैबिनेट मंत्री
तोशाम के आरोही स्कूल में आयोजित आंगन मिलन समारोह में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
महिला सशक्तिकरण के लिए की जा रहीं हैं अनेक योजनाएं क्रियान्वित: श्रुति चौधरी
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाएं हो रही हैं निरंतर सशक्त: श्रुति चौधरी
महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी कस्बा स्थित आरोही स्कूल में आयोजित आंगन मिलन समारोह में हुई मुख्य अतिथि के रूप में शामिल
आंगन मिलन सेल्फी प्वाइंट पर फोटो करवा महिलाओं में किया नई ऊर्जा का संचार
तोशाम, 29 सितंबर। कस्बा स्थित आरोही स्कूल में सेवा संकल्प अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश की महिला एवं बाल विकास तथा सिंचाई जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने यहां पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने लगाए गए आंगन मिलन सेल्फी प्वाइंट पर फोटो करवा कर महिलाओं का हौसला बढ़ाकर नई ऊर्जा का संचार किया, वहीं पोषण अभियान पर अपने हस्ताक्षर सही पोषण-देश रोशन, स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार का संदेश दिया। कैबिनेट मंत्री ने यहां विभाग द्वारा लगाई गई पोषण आहार स्टॉल पर बाजरे की खिचड़ी का स्वाद चखा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 22 जनवरी 2015 में हरियाणा के ऐतिहासिक शहर पानीपत से ही बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देकर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया था। प्रधानमंत्री श्री मोदी के मार्गदर्शन में महिला सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं।
श्रुति चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के अनुसार महिला सशक्तिकरण से ही हमारा देश पूर्ण रूप से विकसित होगा। इसी के चलते महिला उत्थान व स्वावलंबन को लेकर महिला एवं बाल विकास विभाग निरंतर प्रयासरत है। स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से महिलाओं के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखा जा रहा है, वहीं पोषण कार्यक्रम से महिला एवं नवजात बच्चे का ख्याल रखा जा रहा है। महिला के साथ-साथ नवजात बच्चे को भी सही पोषण मिलना जरूरी है। उन्होंने कहा कि मां के साथ-साथ बच्चे का स्वस्थ होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि विभाग का हर संभव प्रयास रहता है कि हर योजना का लाभ पात्र महिला तक पहुंचे।
उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र समाज की उन्नति में बड़े सहायक हैं। इनसे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ा सहारा मिलता है। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र क्रेच का भी काम करते हैं। यहां बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा प्रदान की जाती है। बच्चों का सर्वांगीण विकास किया जाता है।
मंत्री ने किया स्टॉलों का अवलोकन
कार्यक्रम के दौरान आयुष्मान भारत, एमएसएमई, ग्रामीण आजीविका मिशन, पोक्सो एक्ट, सखी वन स्टॉप सेंटर, अन्न प्रशान, मुख्यमंत्री दुग्ध उपहार योजना, पोषण, क्रेच केंद्र, सशक्त नारी-सशक्त समाज, गोद भराई, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना आदि विभिन्न स्टाल लगाई गई, जिनका श्रुति चौधरी ने अवलोकन किया और विभागों की कार्य शैली की सराहना की। यहां तोशाम से किरण, पूजा रानी, लक्ष्मी, नीतिका की गोद भराई की गई वहीं मंत्री ने अन्न प्रशान योजना के तहत सांगवान से सोनम को अन्न प्रशान के तहत पूरक आहार दिया गया। मंत्री ने आपकी बेटी-हमारी बेटी योजना के तहत 10 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र तथा लाडली योजना के तहत 10 लाभार्थियों को चेक वितरित किए। वहीं तोशाम गांव की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं आशा वर्करों को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया
श्रुति चौधरी ने चखा बाजरे की खिचड़ी का स्वाद
यहां पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पौष्टिक संतुलित आहार की स्टॉल लगाई गई, जिनमें पौष्टिक पंजीरी, घीया की खीर, पौष्टिक सुहाली, बाजरे की खिचड़ी, नमकीन दलिया, बाजरे के लड्डू, मूंग चावल की खिचड़ी, बेसन का हलवा, बेसन की बर्फी, बेसन का चीला, बाजरे की रोटी- कढ़ी, कचरी की चटनी, गुड़ के पूड़े, भरवा पराठे शामिल रहे। श्रुति चौधरी ने यहां पर विभाग की महिलाओं से सभी पौष्टिक व्यंजनों की बारीकी से जानकारी ली और बाजरे की खिचड़ी का स्वाद चखा।
कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी मंजू राणा ने श्रुति चौधरी का स्वागत किया और विभाग की गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर एसडीएम संदीप कुमार, वरिष्ठ भाजपा नेता एडवोकेट हरि सिंह सांगवान, माटी कला बोर्ड के चेयरमैन अनूप आत्माराम प्रजापत, बीडीसी वाईस चेयरमैन सुनील भारीवास, मंडल अध्यक्ष विक्की महता, तोशाम के सरपंच राजेश तंवर, कृष्ण लेघां, सरपंच वेलफेयर एसोसिएशन के खंड प्रधान राजेंद्र श्योराण, सुरेश लाठर, पूर्व चेयरमैन सुखबीर पंघाल, ओमपाल पंघाल, सुरेश लाठर, जेपी हसान, सुभाष बापोड़ा, कुलबीर हसान सहित अनेक गणमान्य लोग व पार्टी के पदाधिकारी तथा महिला एवं बाल विकास विभाग से कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहीं।