{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Ashirwad Ka Diya Campaign Haryana: एसडीएम संदीप कुमार ने की समीक्षा बैठक, बूथ स्तर पर होंगे कार्यक्रम

तोशाम में 17 सितंबर को श्री श्याम मंदिर और कैरू में बाबा दिलखुश के डेरे में 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम का होगा आयोजन।
 

तोशाम में 17 सितंबर को श्री श्याम मंदिर और कैरू में बाबा दिलख़ुश के डेरे में"आशीर्वाद का दीया" कार्यक्रम होगा आयोजित 

तोशाम, 12 सितंबर। एसडीएम संदीप कुमार ने बताया कि भारत सरकार द्वारा सेवा का संकल्प अभियान के तहत राज्य के लाभार्थी परिवारों 17 सितम्बर 2026 को पूरे राज्य में बूथ स्तर पर "आशीर्वाद का दीया" कार्यक्रम करने का प्रस्ताव है। उन्होंने बताया कि "आशीर्वाद का दीया" कार्यक्रम तोशाम में श्री श्याम मंदिर में और कैरू में बाबा दिलखुश के डेरे में आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इसके बेहतर क्रियानवन के लिए सभी बूथों का निरीक्षण जरूर करें।

बता दें कि खाद्य आपूर्ति विभाग के जरिये पीआर केन्द्रों पर आवंटित किये जाने वाले दियों का विवरण के तहत जूई में बीपीएल के 10577 व एएवाई के 21157 परिवारों और तोशाम में 29201 बीपीएल के तथा एएवाई के 58402 परिवारों को "आशीर्वाद का दीया" कार्यक्रम के तहत ब्लॉक स्तर पर उपमंडल के सभी लाभार्थी परिवारों को डिपो होल्डर के माध्यम से दो दीये प्रत्येक परिवार को उपलब्ध करवाए गए है।

 बैठक में नायब तहसीलदार अशोक कुमार, बीडीपीओ सुमित कुमार, सरपंच राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।