{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Bhiwani SIR Revision 2026: एसडीएम संदीप कुमार के नेतृत्व में तोशाम ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, समय से पहले निपटाया निर्वाचन कार्य

भिवानी के 58-तोशाम विधानसभा क्षेत्र ने एसडीएम संदीप कुमार के नेतृत्व में 35,797 लंबित नोटिसों का कार्य जिले में सबसे पहले सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।

 

भिवानी जिले में सबसे पहले 58-तोशाम विधानसभा क्षेत्र ने पूरा किया लंबित नोटिसों का कार्य

एसडीएम संदीप कुमार के कुशल नेतृत्व में 35,797 लंबित नोटिसों के कार्य का सफलतापूर्वक निपटान

सफल संचालन पर पूरी टीम को एसडीएम ने दी बधाई और शुभकामनायें 

तोशाम, 24 अक्टूबर। डीसी कम जिला निर्वाचन अधिकारी साहिल गुप्ता के कुशल मार्ग दर्शन में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे एसआईआर/ विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के अंतर्गत 58-तोशाम विधानसभा क्षेत्र में एसडीएम कम पंजीयन अधिकारी संदीप कुमार के देखरेख में लंबित नोटिसों के निपटान का कार्य शुक्रवार शाम को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है । इस कार्य के सफल क्रियान्वयन में एमपीएचडब्लू मोहित, सचिन एवं ईश्वर सहित पूरी टीम के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम के सफल प्रयासों से यह लक्ष्य निर्धारित समय में हासिल किया जा सका। जिला में तोशाम विधानसभा क्षेत्र द्वारा हासिल की गई यह उपलब्धि निर्वाचन कार्यों के प्रति प्रतिबद्धता, बेहतर प्रबंधन और टीम भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है।निर्वाचन कार्यलय से मिली जानकारी अनुसार तोशाम विधानसभा क्षेत्र में कुल 35,797 नोटिसों से संबंधित कार्य को किया जाना था। इस कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करते हुए तोशाम विधानसभा क्षेत्र ने भिवानी जिले में सबसे पहले लंबित नोटिसों के कार्य को पूर्ण करने का गौरव हासिल किया है।

यह उपलब्धि एसडीएम  के कुशल नेतृत्व, निरंतर मार्गदर्शन एवं प्रभावी निगरानी और निरंतर समीक्षा का परिणाम है। इस महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने में एईआरओ,, सुपरवाइजर, बीएलओ तथा निर्वाचन कार्य में जुटी पूरी टीम द्वारा समर्पण, मेहनत और आपसी तालमेल के साथ कार्य किया गया है। इस कार्य को पूरा होने पर एसडीएम संदीप कुमार ने पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास, जिम्मेदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम है। उन्होंने भविष्य में भी इसी उत्साह और समर्पण के साथ निर्वाचन संबंधी कार्यों को समय पर एवं निर्धारित मानकों के अनुसार पूरा करने के लिए प्रेरित किया।