{"vars":{"id": "123258:4912"}}

SDM Sandeep Kumar News 2026: स्वच्छ, स्वस्थ और जाम मुक्त तोशाम अभियान जारी: एसडीएम संदीप कुमार बोले— प्रदेश में रोल मॉडल बनेगा तोशाम

तोशाम को स्वच्छ, स्वस्थ और जाम मुक्त बनाने के लिए एसडीएम संदीप कुमार ने दिए निर्देश। रेहड़ी मार्केट होगी शिफ्ट, 5 जोन में बंटा कस्बा। पूरी खबर पढ़ें।
 

स्वच्छ, स्वस्थ, जाम मुक्त व हरा भरा तोशाम की मुहीम है जारी :- संदीप कुमार 

प्रशासन, पंचायत और जनभागीदारी के द्वारा सयुंक्त प्रयास से तोशाम बनेगा प्रदेश में रॉल मॉडल:- एसडीएम 

तोशाम,11 नवम्बर। एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कस्बे को स्वच्छ, स्वस्थ और जाम मुक्त तोशाम अभियान के जरिये मिशन के रूप में कार्य किया जा रहा है। जिसमें तोशाम को जाम मुक्त, स्वच्छ, हरा भरा बना कर प्रदेश में एक रोल मॉडल बनाने की ओर अग्रसर किया जा रहा है। इसमें प्रशासन, जनप्रतिनिधियों , व्यापारियों और आमजन पूरा सहयोग ले कर आपसी तालमेल करके इस कार्य को अमली जामा पहनाया जा रहा है। कस्बे के अलावा ग्रामीण क्षेत्र में जल संरक्षण की बात हो या पेयजल सप्लाई और पर्यावरण संरक्षण सहित सामाजिक उत्थान के सरोकार के तमाम मुद्दों पर जन प्रतिनिधियों के साथ तालमेल करके उन्हें बेहतर तरीके से धरातल पर अमलीजामा पहनाने का कार्य किया जा रहा हैं।कस्बे में पांच जोन साफ सफाई और सीवरेज व्यवस्था सुनिश्चित करवाने के लिए बनाए गए हैं।

एसडीएम ने बताया कि जल्द ही चौधरी सुरेंद्र सिंह चौंक से चौधरी बंसीलाल चौंक तक सड़क पर और रेहड़ी मार्केट को पुराना अस्पताल परिसर में निशान देही करवाकर शिफ्ट करके रोड़ को जाम मुक्त बनाया बनाया जाएगा।