Haryana Irrigation Minister Tosham Visit: सुंदर ब्रांच के नवनिर्माण से जमालपुर में 71 दिन बाद समाप्त हुआ धरना, किसानों को मिला आश्वासन
कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने दी हल्का तोशाम को 4440.26 लाख रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात
केबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी शनिवार को तोशाम में लोगों से रूबरू होकर सुनी लोगों की समस्याएं
हलका तोशाम में विकास कार्यों की कमी नहीं रहने दी जाएगी: श्रुति चौधरी
प्रदेश के खुशहाल हलकों में शुमार होगा तोशाम: श्रुति चौधरी
कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी के आश्वासन के बाद गांव जमालपुर में 71 दिनों से पर्याप्त नहरी पानी की मांग को लेकर चला आ धरना हुआ समाप्त
तोशाम, 05 सितंबर। प्रदेश की सिंचाई तथा जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी के आश्वासन के बाद गांव जमालपुर में पिछले 71 दिनों से पर्याप्त सुन्दर ब्रांच में नहरी पानी की मांग को लेकर चला आ रहा धरना शनिवार को समाप्त हो गया। श्रुति चौधरी ने धरनारत महिलाओं और किसानों के बीच में जाकर आश्वासन दिया कि आने वाले कुछ समय के बाद नहरी पानी की कमी नहीं रहेगी। उन्होंने बताया कि बुटाना ब्रांच के नवीनीकरण पर 211 करोड रुपए और सुंदर ब्रांच के नवनिर्माण पर 185 करोड रुपए की धनराशि खर्च की जाएगी। इसके बाद नहरों में पानी की क्षमता बढ़ेगी और क्षेत्र को पूरा पानी मिलेगा। उन्होंने बताया कि नाबार्ड से करीब 5700 करोड़ रुपए की राशि से प्रदेशभर की नहरों और माइनरों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सिंचाई विभाग किसानों को पर्याप्त पानी देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। वहीं दूसरी ओर श्रुति चौधरी ने हल्का तोशाम में विभिन्न गांवों में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी।
हल्का तोशाम में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए
प्रदेश की सिंचाई एवं जल संसाधन तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि हल्का तोशाम प्रदेश के खुशहाल हल्का में शुमार होगा। उन्होंने कहा कि हल्का तोशाम की जनता से उनका पारिवारिक नाता है, जो हमेशा रहेगा। श्रुति चौधरी ने कहा कि हल्के में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी प्रदेश भर में समान रूप से विकास कार्य करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का लक्ष्य है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले इसी के चलते सरकार ने जनता से सीधे रूप से जुड़ी योजनाओं को ऑनलाइन किया है। उन्होंने कहा कि आज लोगों को घर बैठे योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
श्रुति चौधरी ने कहा कि सरकार पारदर्शिता के साथ योजनाएं लागू कर रही है। विशेष कर युवाओं में मेहनत करने के प्रति उत्साह का संचार हुआ है आज युवा वर्ग कोचिंग सेंटर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। सरकार मेरिट के आधार पर पारदर्शिता के साथ नौकरियां प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं का भविष्य भाजपा सरकार में सुरक्षित है। श्रुति चौधरी ने कहा कि सरकार महिलाओं का भी विशेष रूप से ख्याल रख रही है। महिला एवं बाल विकास विभाग निरंतर महिलाओं के लिए योजनाएं लागू कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार से हर वर्ग खुश है। प्रदेश और देश में खुशहाली का नया दौर शुरू हुआ है। ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए श्रुति चौधरी ने ग्रामीणों द्वारा उनके समक्ष रखी गई बिजली, पेयजल, गली निर्माण आदि समस्याओं को पूरा करने का आश्वासन दिया।
वहीं दूसरी ओर तोशाम विधानसभा क्षेत्र के तोशाम, मिरान, ढाणी मीरान, सागवान, दांग खुर्द और रिवासा सहित करीब आधा दर्जन गांवों में 4440.26 लाख रुपये की धनराशि की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी। उन्होंने तोशाम में लगभग 230 लाख रूपये की लागत से ई-लाइब्रेरी का शिलान्यास किया। वहीं मिरान में लगभग 996.49 लाख रूपये की लागत से आरसीसी सैंडएस टैंक, अतिरिक्त कमरे के साथ पंप चैंबर का निर्माण, आरडब्ल्यू और सीडब्ल्यू के लिए सक्शन वेल का निर्माण, सीसी पाथ, पंपिंग मशीनरी, चार्जेबल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का शिलान्यास और 77 लाख रूपये की लागत से पंचायती राज विभाग द्वारा बनाए गए ग्रे वाटर मैनेजमेंट का उद्घाटन किया। ढाणी मिरान में लगभग 336.95 लाख रूपये की लागत से आरसीसी सैंडएस टैंक, हाई लेवल टैंक, कच्चे पानी और साफ पानी के लिए सक्शन वेल, चार्जेबल से सटे अतिरिक्त कमरे का शिलान्यास, रिवासा में लगभग 997.24 लाख रूपये की लागत से निगाना फीडर पर कच्चे पानी की व्यवस्था, कच्चे पानी के पंपिंग स्टेशन, कच्चे पानी की राइजिंग मेन बिछाने, मौजूदा वाटर वर्क्स संरचनाओं के अपग्रेडेशन और वितरण प्रणाली बिछाने का शिलान्यास किया।
उन्होंने गांव सागवान में लगभग 999.94 लाख रूपये की लागत से प्रथम और द्वितीय की जलापूर्ति के संवर्धन/नवीनीकरण और वितरण प्रणाली प्रदान करने और बिछाने, एस.एस. टैंक, 1.00 एमएलडी डब्ल्यूटीपी, 2 नग सीडब्ल्यूटी, पंप चैंबर, पंपिंग मशीनरी और हेड वर्क पर पाइपलाइन का शिलान्यास,दांग खुर्द में लगभग 802.64 लाख रूपये की लागत से एस/एस टैंक, 0.50 एमएलडी डब्ल्यूटीपी और 2 नग सीडब्ल्यूटी का शिलान्यास किया।
इस दौरान एसडीएम तोशाम संदीप कुमार, सिचाई विभाग के एसई ओपी बिश्नोई, एसई दिनेश राठी, एक्सन नवीन, एक्सन सुरेंद्र सिंह, एक्सन मुनीश, एक्सन राहुल, एक्सन अनुराग, जानस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एक्सन विकास धनखड़, एसडीओ विक्रम पुनियां, जेई बलजीत सिंह, बीड़ीपीओ सुमित कुमार, एसडीओ देवेंदर, एसडीओ बिजली निगम चेतन, एडवोकेट हरि सिंह सांगवान, वाईस चैयरमैन सुनील, पारस मिरान,रामबिलास सागबन
राजकुमार जांगड़ा, सुखबीर चेयरमैन, वाशु शर्मा, अमित बापोंड़ा, विकास कुमार सहित अन्य गण मान्य नागरिक उपस्थित रहे।