{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Tosham Gram Sabha News: एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने की शिरकत, युवाओं को नशे से दूर रखने और खेलकूद पर जोर

तोशाम में सेवा संकल्प अभियान के तहत विशेष ग्राम सभा का आयोजन हुआ। एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने स्वच्छता और जल संरक्षण का आह्वान किया।

 

स्वच्छता में प्रत्येक नागरिक का योगदान जरूरी:  एडीसी दीपक बाबूलाल करवा 

युवाओं को नशे से बचाने के लिए खेलों के प्रति प्रेरित करें: एडीसी

तोशाम ग्राम सभा में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे एडीसी दीपक बाबूलाल करवा

तोशाम, 02 अक्टूबर।   सेवा संकल्प अभियान के तहत डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में शुक्रवार को महाग्राम तोशाम में एक विशेष ग्राम सभा का आयोजन हुआ। ग्राम सभा में एडीसी दीपक बाबूलाल करवा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने ग्राम सभा में मौजूद सदस्यों से आह्वान करते हुए कहा कि स्वच्छता में प्रत्येक नागरिक का योगदान जरूरी है। उन्होंने नागरिकों से पानी की एक-एक बूंद बचाने का आह्वान किया। वहीं उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को ड्रग्स आदि किसी भी प्रकार के नशे से दूर रखना है। इसके लिए अपने आसपास क्षेत्र में निगरानी रखें। युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों के प्रति प्रेरित करें।

एडीसी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि गांव के समग्र विकास के लिए गांव के गणमान्य और जागरूक लोग आगे आएं। इसके साथ-साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाने में प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद और पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ देना है। 

एडीसी ने कहा कि गांव में स्वच्छता बनाए रखने से गांव में पानी की निकासी भी निर्बाध रूप से होती है। वहीं गांव में स्वच्छता का आलम बनता है। उन्होंने आह्वान किया कि अपने गांव कस्बे को निर्मल और स्वच्छ बनाएं।

ग्राम सभा में गांव के सरपंच राजेश कुमार ने एडीसी का स्वागत करते हुए कस्बे में अतिक्रमण से लगने वाले जाम से मुक्ति दिलाने, पुराने कचरा प्वाइंट से कचरा उठान में प्रशासन का सहयोग दिलवाने, स्कूल में पूरा स्टाफ दिलवाले की मांग रखी।

ग्राम सभा गांव में पेयजल आपूर्ति, स्वच्छता, ग्राम पंचायत विकास योजना, गांव को बाल विवाह मुक्त करना और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन व पात्र लोगों को लाभ दिलाने पर होगी विस्तार से चर्चा की गई।  

वहीं गंदे पानी की निकासी एवं प्रबंधन, अमृत सरोवर से जुड़े कार्य तथा जलभराव अथवा जल निकासी से संबंधित समस्याओं की भी समीक्षा की गई। ठोस और तरल कचरा प्रबंधन व्यवस्था की समीक्षा की गई  
ग्राम सभा के दौरान सेवा संकल्प अभियान में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिला एवं बाल विकास विभाग की कर्मचारियों को एडीसी से सम्मानित किया। 

इस अवसर पर जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ विक्रम पूनिया, बिजली निगम के एसडीओ चेतन कुमार, आरएफओ बजरंग तंवर, पंचायत अधिकारी अजय कुमार सहित ग्राम पंचायत के सदस्य और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।