Tosham News Independence Day Rehearsal: बीईओ विजय सांगवान ने लिया तैयारियों का जायजा, 11 स्कूलों की टीमें लेंगी हिस्सा
तोशाम के चौधरी सुरेंद्र सिंह स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। बीईओ विजय सांगवान की अध्यक्षता में सांस्कृतिक टीमों का चयन हुआ।
खंड शिक्षा अधिकारी विजय सांगवान की अध्यक्षता में कमेटी ने किया सांस्कृतिक टीमों का चयन:-
-स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां जोरों पर:-
तोशाम, 7 अगस्त। उपमंडल स्तर पर स्वतंत्रता दिवस समारोह चौधरी सुरेंद्र सिंह स्टेडियम, तोशाम में भव्य रूप से मनाया जाएगा। खंड शिक्षा अधिकारी विजय सांगवान की अध्यक्षता में कमेटी ने
समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए विद्यार्थियों की सांस्कृतिक कार्यक्रम, परेड एवं पीटी शो की टीमों का चयन कर लिया गया है, टीमों द्वारा सतत अभ्यास किया जा रहा है।
खंड शिक्षा अधिकारी श्री विजय सांगवान ने स्वयं स्टेडियम पहुंचकर रिहर्सल का बारीकी से निरीक्षण किया तथा विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम को अनुशासित एवं यादगार बनाने हेतु सभी संबंधित स्कूलों के इंचार्जिज को समयबद्ध ढंग से तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।
सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु चयनित टीमें स्वतन्त्रता पर्व के सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए विद्या शिल्प स्मार्ट स्कूल,आरोही मॉडल स्कूल,जिंदल पब्लिक स्कूल,राजकीय मॉडल स्कूल,आदर्श स्कूल,
अग्रसेन स्कूल के विद्यार्थियों को और परेड में बीएलजेएस कॉलेज एवं संगम सीनियर सेकेंडरी स्कूल के एनसीसी कैडेट्स भाग ले रहे हैं। इसके साथ ही राजकीय मॉडल स्कूल, आरोही मॉडल स्कूल, पीएस नवयुग स्कूल तथा मेगा माइंड स्कूल के विद्यार्थी भी परेड में सम्मिलित होकर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देंगे। वहीं पीटी शोज, डम्बल व लेजियम में विभिन्न 11 स्कूलों की टीमें भाग ले रही है।