खानक में प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रतिभावान विधार्थियो को किया सम्मानित:-
जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को किया प्रेरित :-
May 20, 2026, 17:25 IST
तोशाम, 20 मई।
खंड शिक्षा अधिकारी विजय सांगवान की अध्यक्षता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खानक में बुधवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 10वीं एवं 12वीं के उन विद्यार्थियों जिन्होंने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं उनमें कक्षा 12वीं के 17 तथा कक्षा 10वीं के 7 विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
बता दे कि कक्षा 12वीं की छात्रा अंजलि ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं गांव का नाम रोशन किया।वहीं कक्षा 10वीं की छात्रा मुस्कान ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किए तथा उनका चयन सुपर-100 में भी हुआ है।
इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी तोशाम विजय सांगवान ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए शुभकामनाएं और बधाइयां दीं। वहीं विद्यालय के प्राचार्य भूपेंदर मालिक ने अनुशासन एवं कड़ी मेहनत को सफलता की कुंजी बताया।
अभिभावकों को फूल-मालाएं पहनाकर ढोल-नगाड़ों के साथ प्रेरणा संदेश दिया गया। तत्पश्चात मेधावी छात्रों को खुली जीप में बैठाकर गांव में शिक्षा प्रेरक रैली निकाली गई, जिसके माध्यम से शिक्षा के प्रति जागरूकता एवं विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का संदेश दिया गया।
इस मौके पर ग्राम पंचायत खानक की सरपंच सुनीता देवी, एसएमसी प्रधान कैलाशो देवी, ब्लॉक समिति सदस्य संजय कुमार, पंचायत सदस्य घनश्याम, समाजसेवी पवन कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे।