{"vars":{"id": "123258:4912"}}

एचएसआईआईडीसी द्वारा खानक में किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन:-
 

तोशाम के गांव खानक में एचएसआईआईडीसी द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित। विशेषज्ञ डॉक्टरों ने ग्रामीणों को परामर्श दिया। देखें शिविर की मुख्य झलकियाँ।

 

तोशाम,28 जून। स्थानीय एचएसआईआईडीसी कार्यालय द्वारा आज रविवार को गांव खानक के ग्रामीणों के लिए एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह शिविर  वरिष्ठ प्रबंधक श्री रविन्द्र जाखड़, एवं प्रबंधक एचएसआईआईडीसी श्री जसबीर शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
शिविर में डॉ. सुरेश भुडिनाय एमबीबीएस,एमडी औऱ उनकी विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच किया तथा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया।जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। लोगों की सुविधा के लिए शिविर स्थल पर ठंडे पेयजल एवं मीठे शरबत की भी व्यवस्था की गई।
इस अवसर पर वरिष्ठ प्रबंधक श्री रविन्द्र जाखड़ ने कहा कि एचएसआईआई डीसी द्वारा लोगों के स्वास्थ्य, कल्याण एवं सामाजिक विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी इस प्रकार के जनहित एवं जन कल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किये जा रहे हैं ।
स्वास्थ्य शिविर का सफलता पूर्वक समापन हुआ तथा ग्रामीणों ने एचएसआईआई डीसी की इस पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।