खनन नगरी के कार्यों में कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासनिक प्राथमिकता :- एसडीएम संदीप कुमार
माइनिंग क्षेत्र का निरीक्षण करके अधिकारियो को दिए दिशा निर्देश :- एसडीएम
Jun 17, 2026, 16:21 IST
तोशाम,17 जून।
एसडीएम संदीप कुमार ने कहा कि खनन नगरी के कार्यों के क्रियानवन में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासनिक प्राथमिकता है। सरकार की हिदायतों के अनुसार खनन क्षेत्र में गतिविधियों को पर्यावरण अनुकूल, सुरक्षित एवं नियमबद्ध बनाए रखना जरूरी है।
एसडीएम संदीप कुमार ने आज बुधवार को खनन, एचएसआईआई डीसी, पुलिस के साथ माइनिंग क्षेत्र का निरीक्षण करके अधिकारियो को दिशा निर्देश दिए। इसका उद्देश्य खनन कार्यों और क्रशर जोन के संचालन हेतु सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देश पर कानून व्यवस्था बनाए रखना रहा।
एसडीएम ने कहा कि खनन कम्पनी, क्रशर संचालकों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को इनकी सख्ती से पालना करनी होगी।
उन्होंने कहा कि खनन क्षेत्र में सुरक्षा एवं निगरानी करना तथा खनन कार्य वाले वाले सभी डंपर/ट्रकों में जीपीएस चालू रखना अनिवार्य है। कंट्रोल रूम से लाइव मॉनिटरिंग जरूरी है।
धूल नियंत्रण के लिए पानी का छिड़काव,श्रमिक सुरक्षा के मद्देनजर सभी श्रमिकों को रिफ्लेक्टिव जैकेट, हेलमेट व सेफ्टी शूज पहनना अनिवार्य है।
इसकी उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी।