{"vars":{"id": "123258:4912"}}

DC Sahil Gupta SDM Sandeep Kumar News 2026: तोशाम के पंचायत घर में बना रैन बसेरा: डीसी साहिल गुप्ता ने कहा- ठंड में कोई खुले में न सोए

तोशाम के पंचायत घर में शुरू हुआ रैन बसेरा; ठंड से बचाव के लिए निःशुल्क बिस्तर-कंबल, भोजन, चिकित्सा और 24 घंटे सुरक्षा की व्यवस्था।
 

ठंड के मौसम में कोई भी खुले में न सोए :- डीसी साहिल गुप्ता 

तोशाम के पंचायत घर में बनाया रैन बसेरा :- संदीप कुमार 

तोशाम, 28 नवंबर। डीसी साहिल गुप्ता के निर्देश पर एसडीएम संदीप कुमार ने पंचायत घर में  रैन बसेरा बनवाया गया है। सर्दी के मौसम में बेघर, बेसहारा, मजदूर, राहगीर और जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाने के लिए डीसी साहिल गुप्ता के दिशा-निर्देश पर एसडीएम संदीप कुमार ने स्थानीय पंचायत घर में रैन बसेरा बनवाया है। स्वास्थ्य सुविधा के लिए  प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था, बीमार व्यक्ति को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र / अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था अन्य सुविधाए की गईं है। नशामुक्त और अनुशासित वातावरण रैन बसेरे में शराब / नशा पूरी तरह वर्जित है।

एसडीएम संदीप कुमार ने कहा कि सरकार की हिदायत है कि “सर्दी में कोई भी व्यक्ति खुले आसमान के नीचे रात न गुजारे।” इसी को ध्यान में रखते हुए पंचायत भवन को रैन बसेरे के रूप में तैयार किया गया है। यहां आने वाले हर व्यक्ति को सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार पूरी तरह निःशुल्क सुविधा दी जाएगी। एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रैन बसेरे की रोजाना निगरानी की जाए, बिस्तर-कंबल साफ रहें, पानी-शौचालय की व्यवस्था दुरुस्त रहे और आने वाले किसी भी व्यक्ति को कोई परेशानी न हो।

उन्होंने आमजन से अपील की है कि अगर आपके आसपास कोई व्यक्ति सर्दी में खुले में सोता दिखाई दे, तो उसे इस रैन बसेरे तक पहुंचाएं या प्रशासन को सूचना दें। एक छोटी सी मदद किसी की जान बचा सकती है। रैन बसेरे में 24 घंटे बिजली और रोशनी की व्यवस्था,ठंड से बचाव के लिए उचित प्रबंध के साथ साथ सुरक्षा व्यवस्था के लिए रैन बसेरे पर 24 घंटे केयरटेकर / कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गईं है। आने वाले हर व्यक्ति की रजिस्टर में एंट्री  नाम, पता और पहचान पत्र का रिकॉर्ड रखा जाएगा।

 सरपंच राजेश तंवर ने बताया कि रैन बसेरे में बेघर, बेसहारा व्यक्ति, दिहाड़ी मजदूर, प्रवासी मजदूर, बाहर से आए राहगीर, तीमारदार, परीक्षा देने आए युवा और  कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति रह सकता है। इसके लिए किसी भी तरह की फीस नहीं ली जाएगी। रैन बसेरे में सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं में  रात में ठहरने के लिए साफ-सुथरी जगह, गद्दा, साफ बिस्तर, चादर,तकिया और गर्म कंबल / रजाई, ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त व्यवस्था सहित खाना- पानी और चाय व  शुद्ध पेयजल की व्यवस्था शामिल है। साफ-सफाई और शौचालय की रोजाना सफाई,पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग- अलग शौचालय और स्नानघर बनाए गए है।

वहीं महिलाओं के लिए अलग ठहरने की व्यवस्था, ताकि उनकी प्राइवेसी और सुरक्षा बनी रहे।