{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Tosham Police Action: तोशाम के गांव निगाना कलां में पंचायती कुएं की केबल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तांबा बरामद

भिवानी के निगाना कलां में पंचायती कुएं की केबल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार। पुलिस ने तांबा किया बरामद।
 

थाना तोशाम पुलिस ने गांव निगाना कलां में पंचायती कुएं की बिजली की केबल चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।

पुलिस टीम ने आरोपियों से चोरी की गई केबल को जलाकर प्राप्त किया गया तांबा किया बरामद।

पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री मयंक मिश्रा, आईपीएस द्वारा जिला पुलिस को जिले में चोरी की वारदातों में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए गए थे। इन्हीं निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए थाना तोशाम पुलिस ने गांव निगाना कलां में पंचायती कुएं की बिजली की केबल चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

इस संबंध में राजवीर निवासी निगाना कलां ने थाना तोशाम पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि दिनांक 15.09. 2026 की रात को आरोपियों द्वारा पंचायती कुएं की बिजली की केबल चोरी कर ली गई थी। शिकायत के आधार पर थाना तोशाम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए दिनांक 18.09.2026 को थाना तोशाम के एएसआई राजेश कुमार ने पंचायती कुएं की बिजली की केबल चोरी करने के मामले में आरोपी रिंकू पुत्र रमेश कुमार, निवासी निगाना कलां को गिरफ्तार किया।

पुलिस टीम द्वारा आरोपी रिंकू से पूछताछ की गई। पूछताछ के आधार पर आज दिनांक 19.09.2026 को मामले में शामिल दूसरे आरोपी अशोक पुत्र महेन्द्र, निवासी निगाना खुर्द को भी गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई बिजली की केबल को जलाकर उससे प्राप्त किया गया तांबा बरामद किया गया है।

दोनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए हैं। वहीं पुलिस टीम द्वारा अभियोग में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं, जिन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।