Tosham Police Arrests Thief: तोशाम में मंदिर का दानपत्र तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 1,200 रुपये बरामद
थाना तोशाम पुलिस ने मंदिर के दान पत्र से रुपए चोरी करने के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार।
पुलिस टीम ने आरोपी से चोरी किए गए ₹ 1,200 किए बरामद।
पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री मयंक मिश्रा, आईपीएस द्वारा जिला पुलिस को जिले में चोरी की वारदातों में शामिल आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए थाना तोशाम पुलिस ने मंदिर का दान पत्र तोड़कर रुपए चोरी करने की वारदात में शामिल आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
घटना एवं शिकायत का विवरण:
मनोज निवासी सुंगरपुर ने थाना तोशाम पुलिस को एक शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि दिनांक 11.09. 2026 को जाटी धाम बाताजी मंदिर कमेटी के सदस्यों द्वारा मंदिर के दान पत्र को खोलकर चेक किया गया था, जिसमें ₹ 5,450 की राशि थी। इसके बाद दिनांक 12.09. 2026 को मंदिर के पुजारी ने कमेटी के सदस्यों को बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मंदिर का दान पत्र तोड़कर उसमें रखी राशि चोरी कर ली गई है शिकायत के आधार पर थाना तोशाम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस कार्रवाई:
दिनांक 13.09.2026 को अभियोग में प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना तोशाम पुलिस के एएसआई धर्मदेव ने मंदिर का दान पत्र तोड़कर रुपए चोरी करने की वारदात में शामिल आरोपी को गांव सुंगरपुर से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान भीम सिंह राजेंद्र निवासी आलमपुर के रूप में हुई है।
पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से ₹ 1,200 चोरीशुदा राशि बरामद की गई है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी के विरुद्ध पहले भी चोरी का एक अभियोग दर्ज है।
गिरफ्तार आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए।