थाना तोशाम पुलिस ने शिव मंदिर में चोरी की वारदात करने के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार।
तोशाम पुलिस ने प्राचीन शिव मंदिर में चोरी करने वाले आरोपी अंकित को गिरफ्तार किया। आरोपी से पीतल का नाग और घड़ा बरामद। नशे की पूर्ति के लिए की थी वारदात।
पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री सुमित कुमार के द्वारा जिला पुलिस को चोरी की वारदातों में शामिल आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए गए थे। इन्हीं निर्देशों की पालना करते हुए थाना तोशाम पुलिस ने शिव मंदिर में चोरी की वारदात में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
सतबीर निवासी तोशाम ने थाना तोशाम में शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह बस स्टैंड तोशाम के पास स्थित प्राचीन शिव मंदिर की देखभाल करता है। शिकायतकर्ता ने बताया कि दिनांक 21.05. 2026 की रात करीब 9 बजे वह मंदिर के मुख्य गेट व मंदिर के ताले लगाकर घर चला गया था। अगले दिन सुबह जब वह मंदिर पहुंचा तो मंदिर के मुख्य गेट व मंदिर के ताले टूटे हुए मिले तथा अज्ञात चोर मंदिर से दान पात्र, एक पीतल का घड़ा व एक पीतल का नाग चोरी करके ले गए थे। शिकायत पर थाना तोशाम में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।
मामले में कार्रवाई करते हुए थाना तोशाम के उप निरीक्षक जगदीश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को बवानी खेड़ा चुंगी, तोशाम क्षेत्र से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान अंकित पुत्र पालाराम निवासी दिनोदा जिला जींद हाल निवासी तोशाम के रूप में हुई है।
पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया एक पीतल का घड़ा व एक पीतल का नाग बरामद किया है।
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशा करने का आदी है तथा नशे की पूर्ति के लिए उसने मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी के खिलाफ थाना तोशाम में पहले भी चोरी के तीन मामले दर्ज हैं।
गिरफ्तार आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी को जिला कारागार भेज दिया गया।