एसडीएम द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ एवं सुपरवाइजर को किया सम्मानित :-
तोशाम एसडीएम संदीप कुमार ने मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) में 100% काम करने वाले बीएलओ को सम्मानित किया। शेष कार्य समय पर पूरा करने के दिए कड़े निर्देश।
तोशाम, 10 जुलाई।
एसडीएम संदीप कुमार द्वारा शुक्रवार को अपने कार्यालय मे मतदाता सूचि में एसआईआर का कार्य जिन बीएलओ ने 100 प्रतिशत पूर्ण हो गया है। उन सभी बीएलओ एवं उनके संबंधित सुपरवाइजर को पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं राष्ट्रीय समारोह में सम्मानित करवाने की घोषणा की। बूथ नंबर 15 किरावड़ के बीएलओ रविन्दर वीएलडीए और बूथ नंबर 153 हसान के बीएलओ धर्मबीर जेबीटी सबसे पहले एसआईआर का काम पूरा करके दूसरे बीएलओ का सहयोग किया।
58-तोशाम विधान विधानसभा क्षेत्र के पंजीयम अधिकारी कम एसडीएम ने एईआरओ, सुपरवाइजरों व बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को पुनरीक्षण कार्य की बूथ वाइज समीक्षा करके निर्देश दिए कि वेबाकि बचें बूथों पर एसआईआर का कार्य पूरी गंभीरता, निष्ठा, पारदर्शिता और ईमानदारीर से करवाए।
उन्हीने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों अनुसार मतदाता सूची पुनरीक्षण किया गया है।
उन्होंने सुपरवाईजर व बीएलओ को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि बाकि बचे बीएलओ मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जानी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे तथा किसी भी योग्य मतदाता का नाम गलत तरीके से न काटा जाए।
उन्होंने कहा कि किसी बीएलओ को फार्म के वितरण, संग्रहण, ऑनलाइन अपडेशन अथवा अन्य निर्वाचन संबंधी कार्यों में किसी प्रकार की तकनीकी अथवा व्यवहारिक कठिनाई आती है, तो संबंधित सुपरवाइजर तत्काल एसडीएम /ईआरओ. कार्यालय में अवगत करवाए।
ऐसी स्थिति में ईआरओ कार्यालय की सहायता टीम, जिसमें श्री मोहित, श्री सचिन एवं श्री दीपक शामिल हैं।
उन्होंने 01 जुलाई 2026 को 18 वर्ष आयु वाले युवा मतदाताओं के वोट बनवाने के लिए फॉर्म-6, 7 एवं फॉर्म-8 के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि इन प्रपत्रों की पर्याप्त उपलब्धता हो और जरूरतमंद मतदाताओं तक इन्हें पहुंचाया जाए। यदि किसी मतदाता को एसआईआर से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करनी हो तो वे निर्वाचन आयोग के हेल्पलाइन नंबर 01253- पर 258352 पर संपर्क कर तोशाम विधानसभा क्षेत्र से संबंधित मतदाता सूची पुनरीक्षण जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
समीक्षा बैठक में डीएसपी दलीप सिंह ,सरपंच राजेश तंवर, मोहित,सचिन सहित सभी सुपरवाईजर व बीएलओ मौजूद रहे।