मतदाता सूची के एसआईआर में मृतक व शिफ्टेड मतदाताओं के नाम करें ऑन लाइन अपलोड:- संदीप कुमार:-
तोशाम, 06 जुलाई।
तोशाम विधानसभा क्षेत्र के पंजीयन अधिकारी एवं संदीप कुमार ने मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण एसआईआर अभियान को लेकर आज सोमवार को कार्यालय में सभी सुपरवाइजरों की बैठक ली।
बैठक में उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग कि हिदायतों के अनुसार मतदाता सूची को शुद्ध करने के लिए एसएडी/ स्थानंत्रित, गैरहाजिर और मृतक श्रेणी के मतदाताओं का विशेष सत्यापन किया जाए।
एसडीएम ने निर्देश दिए कि जिन मतदाताओं का देहांत हो गया है, मृत्यु प्रमाण पत्र लेकर फॉर्म-7 से नाम कटवाना सुनिश्चित करें। स्थानंत्रित मतदाता जो दूसरे बूथ/जिले में शिफ्ट हो गए हैं, उनकी जांच कर नाम विलोपित कराएं और गैरहाजिर मतदाता जो लगातार पिछले दो चुनाव से अनुपस्थित रहे हैं का फील्ड वेरिफिकेशन जरूर करें। वहीं एसएडी डुप्लीकेट और गलत एंट्री वाले नामों को भी पोर्टल पर ऑनलाइन जरूर करें ।
पंजीयन अधिकारी ने निर्देश दिए कि कोई भी पात्र मतदाता छूटे नहीं और कोई अपात्र सूची में न रहे। सभी सुपरवाइजर घर-घर जाकर सत्यापन कार्य समय पर पूरा करके पोर्टल पर एंट्री में देरी न करें ।
बैठक में खण्ड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार, चुनाव विभाग से मोहित, सचिन सभी सुपरवाइजर और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
बॉक्स:-
एसडीएम तोशाम ने मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर, व्यवस्थाओं का लिया जायजा:-
उपमंडल अधिकारी तोशाम संदीप कुमार ने विधानसभा क्षेत्र क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों (बूथों) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची से संबंधी कार्यों और बूथों क़ी व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत को परखा।
निरीक्षण के दौरान सभी बूथों पर बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) और उनके सहयोगी आंगनबाड़ी वर्कर, आशा वर्कर्स, जन प्रतिनिधियों और सभी राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों (BLA) द्वारा किए जा रहे सहयोग क़ी जानकारी धरातल पर ली।
एसडीएम ने मौके पर उपस्थित सभी कर्मचारियों और सहयोगियों की सराहना करते हुए कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी मतदाता सूची सुद्धिकरण एसआईआर प्रक्रिया सुनिश्चित करने में सभी की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने अधिकारियों को निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देश दिए कि कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए और सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखी जाएं।