ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को कुचला, एक युवक की मौत
भिवानी
गांव कितलाना में मोटरसाइकिल सवार 2 लोग एक ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। इस हादसे में दानों को गंभीर चोटें आई। जिनमें से चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया।
वहीं दूसरे का उपचार चल रहा है। हादसा गोशाला में जाते समय हुआ, जहां ट्रैक्टर ने अनियंत्रित होकर टक्कर मार दी। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
भिवानी के गांव कितलाना निवासी राकेश ने सदर थाना पुलिस को शिकायत दी। जिसमें बताया कि उसके ताऊ का लड़का गांव कितलाना निवासी संदीप व गांव कितलाना निवासी सूरजभान मोटरसाइकिल पर बैठकर नहर के रास्ते गांव की गोशाला में सेवा के लिए जा रहे थे। मोटरसाइकिल को संदीप चला रहा था। वह भी उसी समय पैदल गांव की तरफ गोशाला में जा रहे था। नहर से कुछ दूर मंदिर की तरफ चलते ही एक लाल रंग का ट्रैक्टर आया।
चालक द्वारा ट्रैक्टर को लापरवाही से व गफलत से चला रहा था। ट्रैक्टर ने अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल को सामने से टक्कर मार दी। ट्रैक्टर के पीछे कल्टीवेटर जुड़ा हुआ था। मोटरसाइकिल कल्टीवेटर में फंस गया। जिसमें दोनों मोटरसाइकिल चालक को चोटें आई। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया।