{"vars":{"id": "123258:4912"}}

ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ब्लैक फिल्म लगी गाड़ी का ₹10.50 हजार का चालान

 

भिवानी

भिवानी में ब्लैक फिल्म लगी गाड़ी पर ट्रैफिक पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। जिस पर हरियाणा पुलिस का लोगो भी लगा हुआ था। पुलिस ने ब्लैक फिल्म लगाने और राॉन्ग साइड में खड़ी होने पर कार्रवाई करते हुए 10 हजार 500 रुपए का चालान काटा।

ट्रैफिक एसएचओ संजय कुमार ने बताया कि वे यातायात ड्यूटी के दौरान शहर में राउंड ले रहे थे। इसी दौरान भिवानी के घंटाघर चौक पर काले रंग की ब्लैक फिल्म लगी गाड़ी मिली। यह रॉन्ग साइड में भी खड़ी हुई थी। इसलिए गाड़ी का चालान किया गया है। 

एसएचओ ने कहा कि गाड़ी पर हरियाणा पुलिस का लोगो लगा होने पर कहा कि चाहे कोई पुलिस कर्मचारी हो या अन्य व्यक्ति, जो भी नियमों का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हमारे लिए सभी लोग एक समान हैं।

इस गाड़ी पर पुलिस का लोगो लगा हुआ था, हो सकता है यह पुलिस वाले की भी गाड़ी हो सकती है। जो भी मोटर व्हीकल एक्ट उल्लंघन करेगा तो उनके नियमित चालान किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहर में बुलेट पटाखा एवं ब्लैक फिल्म वाले वाहनों पर सख्ती की गई है। जिसके कारण कम दिखाई दे रहे हैं। एसी के निर्देशानुसार इन पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। उनके चालान भी किए जा रहे हैं। साइलेंसर चेंज करके पटाखा बजाने वाले बाइकों के चालान भी 10 हजार रुपए का है। भविष्य में भी चेकिंग जारी रहेगी और चालान नियमित होते रहेंगे।