{"vars":{"id": "123258:4912"}}

बंगाल में भारी बहुमत से बनाएंगे सरकार: विधायक देवेंद्र अत्री
 

नारी सशक्तीकरण आज की आवश्यकता: एमएलए अत्री
 
 

तोशाम, 01 मई।
उचाना से विधायक देवेंद्र अत्री ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में भारी बहुमत से चुनाव जीत रहे हैं। जिसके बाद पश्चिमी बंगाल राज्य में विकास के आयाम स्थापित होंगे। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध विपक्ष को महंगा पड़ेगा। देश की जनता अधिनियम का विरोध करने वालों को कभी माफ नहीं करेगी। उचाना से विधायक वीरवार देर शाम तोशाम में दिलबाग चहल के यहां दशोटन कार्यक्रम में शिरकत करने के अवसर पर लोगों से रूबरू थे।

नारी सशक्तीकरण आज की आवश्यकता... 
उचाना से विधायक देवेंद्र अत्री ने  कहा कि नारी सशक्तीकरण आज की अनिवार्य आवश्यकता है, लेकिन विपक्ष ने नकारात्मक राजनीति के जरिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम का जो विरोध किया है इसके लिए देश की जनता उनको कभी माफ नहीं करेगी।


उचाना से विधायक देवेंद्र अत्री ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को सदी का सबसे क्रांतिकारी कदम बताया, जो लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर उन्हें नेतृत्व में बराबरी का हक देगा। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों ने राजनीतिक स्वार्थ के कारण इस ऐतिहासिक पहल का विरोध किया है।
उन्होंने विपक्ष की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि जो दल तीन तलाक जैसी कुप्रथा के साथ खड़ा था, उसे आज महिलाओं की भागीदारी से पीड़ा हो रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष देश में विकास की गति को रोककर वातावरण खराब करना चाहता है ताकि महिला सशक्तीकरण जैसे बड़े सुधारों को बाधित किया जा सके।
एमएलए अत्री ने कहा कि भाजपा सरकार राजनीति के लिए नहीं बल्कि समाज सुधार के लिए निर्णय लेती है। उन्होंने संकल्प जताया कि महिलाओं की भागीदारी को कोई नकारात्मक राजनीति नहीं रोक पाएगी।
विधायक देवेंद्र अत्री ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश में नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में समान रूप से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के युवाओं को रोजगार दिया जा रहा है। 
इस मौके पर तोशाम के सरपंच राजेश तंवर, गुड्डू चहल, अंकित चहल, सुरेंद्र चहल, वीरेंद्र चहल, सुरेंद्र पूनियां, सज्जन चहल सहित विभिन्न गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।