चाचा भतीजा पर कुल्हाड़ी व डंडो से हमला
भिवानी के पुरान बस स्टैण्ड स्थित अज्ञात बदमाशों ने चाचा भतीजा पर डंडो व कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला। इस जानलेवा हमले में चाचा व भतीजा को गंभीर चोट आई है।
गंभीर रूप से घायल हुए सत्यवर्त को भिवानी के सामान्य अस्पताल व भानू नामक युवक को रोहतक ईलाज के लिए रेफर किया गया है।
भिवानी पुलिस ने घायलों के ब्यान लेकर की जांच शुरू कर दी है। आपको बता इस पूरी घटना का सीसीटीवी विडियों भी वायरल हो रहा है जिसमें करीब 9-10 लोग युवक पर कुल्हाड़ी व डंडो ताबड़तोड़ हमला करते हुए दिखाए दे रहे है। करीब 3 मिंट की विडियों में युवक लगातार युवक पर कुल्हाड़ी व डंडो से वार करते नजर आ रहे है। हमले में भानु की दोनों पावं व एक हाथ टूट गया है।
घायल सत्यवर्त ने बताया कि सांय 6 बजे मै अपने चक्की पर कार्य कर रहा था, इसी दौरान करीब 9-10 लोगों ने अचानक भानु पर कुल्हाड़ी व डंडो से हमला कर दिया। घटना के बाद सभी युवक मौके से फरार हो गए। हमारी मांग है कि जल्द से जल्द सभी आरोपियों को गिरफतार किया जाए।