राष्ट्र के संपूर्ण विकास में प्रत्येक व्यक्ति का योगदान जरूरी: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल
- केंद्रीय ऊर्जा मंत्री श्री मनोहर लाल ने जिला भिवानी के गांव पुर में सर्व कल्याण मंच हरियाणा द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में की मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत
भिवानी, 25 मई। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि राजनीति में समाजसेवा की भावना का सर्वोपरि होनी चाहिए। कोई भी समाज व राष्टï्र तभी पूर्ण रूप से विकसित बनता है, जब उसमें प्रत्येक व्यक्ति का योगदान होता है। उन्होंने आह्वïान करते हुए कहा कि प्रत्येक साधन-संपन्न इंसान अपनी नेक कमाई का दसवां हिस्सा समाज सेवा के लिए जरूर निकालें, जो धर्मशाला व अस्पताल आदि के निर्माण में खर्च हो।
केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल सोमवार को सर्व कल्याण मंच हरियाणा द्वारा गांव पुर में होनहार छात्राओं के सम्मान में आयोजित समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने ब्लॉक बवानीखेड़ा से सरकारी स्कूलों से कक्षा 10 वीं और 12 वीं में मेरिट हासिल करने वाली 104 छात्राओं को सिगमा फाऊंडेशन की तरफ से साइकिल भेंट कर सम्मानित किया। सम्मान समारोह में भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद चौ. धर्मबीर सिंह, हरियाणा विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्डïा, बवानीखेड़ से विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि, नलवा से विधायक रणधीर पनिहार, महेंद्रगढ़ से विधायक कंवर सिंह यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र कौशिक के अलावा डीसी साहिल गुप्ता और प्रवर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में सर्व कल्याण मंच के संयोजक नवीन कौशिक ने केंद्रीय मंत्री के साथ-साथ सभी अतिथियों का स्वागत किया और मंच द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने अपने संबोधन में कहा कि वर्ष 2014 में जब वे पहली बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बने तो उनके सामने अनेक चुनौतियां थी, जिसमें सबसे बड़ी चुनौती गरीब परिवारों से मेरिट में आने वाले बच्चों को बिना पर्ची और बिना खर्ची के नौकरी प्रदान करने की थी, जिसको लागू करने में उनको अपनी ही पार्टी के नेताओं के विरोध का भी सामना करना पड़ा, लेकिन इस व्यवस्था परिवर्तन के बड़े सकारात्मक परिणाम सामने आए और गरीब परिवारों के घरों में खुशियां आईं। इससे उनको आत्मिक खुशी का अनुभव भी हुआ। इस अंत्योदय की भावना को आज भी लोग याद करते हैं, जो मुझे खुशी प्रदान करती है। उन्होंने साधन संपन्न लोगों से आह्वïान करते हुए कहा कि वे गांव के संपूर्ण विकास में आगे आएं। ग्रामीण अंचल के बच्चों की पढ़ाई के लिए सरकार द्वारा गांवों में लाईब्रेरी बनाने को प्राथमिकता दी जा रही है। छात्राओं कीे सुविधा के लिए हर 20 किमी पर महिला कॉलेज स्थापित किया जा रहा है। गांवों में फिरनियों को पक्का किया जा रहा है। श्मसान घाटों में पार्क, मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। स्वच्छता की मुहिम चलाई जा रही है, इस सब कार्यों में साधन-संपन्न लोग अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि देश में ऊर्जा की कोई कमी नहीं है। उन्होंने युवाओं के साथ-साथ हर नागरिक से देश के विकास में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए आह्वïान में अपना सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजक मंच को अपनी तरफ से 31 लाख रुपए देने की घोषणा की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद चौ. धर्मबीर सिंह ने कहा कि 2014 में लोगों ने प्रदेश में सत्ता परिवर्तन का काम किया, लेकिन केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने व्यवस्था परिवर्तन करने का काम किया। उन्होंने कहा कि आज अन्य प्रांतों के मुखिया भी हरियाणा प्रदेश में लागू की गई नीतियों को अपना रहे हैं। उन्होंने युवाओं से किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने का आह्वïान किया और कार्यक्रम आयोजक संस्था को नशा मुक्ति अभियान में जागरूकता वाहन के लिए 11 लाख रुपए देने की घोषणा की।
विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्डïा ने अपने संबोधन के माध्यम से केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल को एक फकीर की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि श्री मनोहर लाल निष्काम भाव से सेवा कर रहे हैं। उन्होंने अपने मुख्यमंत्री के कार्यकाल में गरीब परिवारों के दुखदर्द को समझा और उनको भी बिना पर्ची और बिना खर्ची के अपने बेटों को सरकारी उच्च पदों पर आसीन होने के सपने को साकार करवाया। उनकी नीतियों की प्रशंसा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी अनेकों बार करते हैं। उन्होंने सर्व कल्याण मंच हरियाणा को 21 लाख रुपए देने की घोष्णा की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि ने कहा कि केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने राजनीति के मायने बदले हैं। उन्होंनें हर वर्ग के लिए नीतियां लागू की, जिससे प्रदेश में खुशहाली का दौर आया। उन्होंने आमजन से भाजपा की नीतियों का प्रचार-प्रसार करने का आह्वïान किया।
कार्यक्रम के आयोजक सर्व कल्याण मंच हरियाणा के संयोजक नवीन कौशिक ने कहा कि उनका मंच अगस्त 2017 से समाज से नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ हर घर बेटी अभियान के तहत घरों पर बेटी के नाम की प्लेट लगाने का कार्य कर रहा है। यह संस्था फिलहाल प्रदेश के 14 जिलों में समाजसेवा कर रही है।
बॉक्स
-महिलाओं ने हरियाणवी पारंपरिक अंदाज में किया केंद्रीय मंत्री का स्वागत
प्रतिभा सम्मान समारोह के दौरान केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल के अलावा अन्य मेहमानों ने यहां पर लगाई गई हरियाणवी धरोहर प्रदर्शनी का अवलोकन किया, जिसमें हरियाणा प्रदेश की प्राचीन संस्कृति से जुड़ी वस्तुओं को दिखाया गया। केंद्रीय मंत्री का ढोल-नगाड़ों व पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने तिलक लगाकर व लोकगीतों से स्वागत किया। वहीं श्री मनोहर लाल ने धरोहर में लगी आटा चक्की भी चलाकर मेहनत करने का संदेश दिया।
बॉक्स
-केंद्रीय मंत्री ने किया बाबा लालदास धर्मशाला के हॉल और समाधि स्थल के जीणोद्घार कार्य का उद्घाटन
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने यहां पर बाबा लालदास धर्मशाला में करीब 90 लाख रुपए की लागत से बने बहुउद्देश्यीय हाल और बाबाल लाल दास समाधि स्थल के जीर्णाेद्घार कार्य का उद्घाट्न किया। इसके साथ-साथ कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री लक्की ड्रा के माध्यम से दस महिलाओं को इलेक्ट्रिक चूल्हा भेंट किया। समारोह में सुप्रसिद्घ कलाकार गजेंद्र फौगाट व उसकी टीम ने हरियाणा संस्कृति पर आधारित गीतों की जोरदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में ब्लॉक बवानीखेड़ा के 33 गांवों के पंचायत प्रतिनिधि पहुंचे, जिनका अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर एसडीएम महेश कुमार, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. पवन कुमार, चौ. बंसीलाल विश्वविद्याल की कुलगुरु प्रो. दीप्ति धर्माणी, मीरपुर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार दिलबाग सिंह, महामंडलेश्वर विकासदास महाराज, नगर पालिका बवानीखड़ा चेयरमैन सुंदर अत्री, दादरी नगर परिषद चेयरमैन बक्सीराम सैनी, पूर्व विधायक शशि परमार, संजीव गंगवा, भाजपा नेता एडवोकेट शंकर धूपड़, नंदराम धानिया, मुकेश गौड़, मीना परमार, रमेश पचेरवाल व प्रदीप प्रजापत, सिगमा फाऊंडेशन से सरदार प्रवलीन सिंह, पर्वतारोही अनीता कुंडू, शशिकांत कौशिक, जयहिंद कलिंगा, जिला शिक्षा अधिकारी निर्मल दहिया, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी सोमबीर कादयान, कार्यकारी अभियंता संभव जैन, डीपीई अरूण कुमार व देवेंद्र अत्री के अलावा अनेक सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक व भारी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।