{"vars":{"id": "123258:4912"}}

भिवानी में उत्तराखंड के व्यक्ति का मर्डर

 

भिवानी

गांव बलियाली में शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए उत्तराखंड के व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है, जो अपनी मौसी के लड़के (मौसेरे भाई) की शादी में शामिल होने के लिए तीन दिन पहले परिवार के साथ भिवानी आया था। बुधवार को पड़ोस के लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

मृतक राकेश के बेटे रितिक ने बताया कि उनके पिता तीन दिन पहले अपनी मौसी के लड़के की शादी में शामिल होने के लिए उत्तराखंड से गांव बलियाली आए थे। गांव बलियाली में रोहित की शादी थी। जिसकी बारात मंगलवार को गई थी। बारात में कुछ युवकों ने बदतमीजी भी की थी। बुधवार को रोहित शादी करके दुल्हन ले आया।

गांव आने के बाद घर में शादी का माहौल था। वहीं परिवार के काफी लोग शादी की रश्म के लिए बाहर गए हुए थी।

रितिक ने कहा कि इसी दौरान वह, उसके पिता राकेश, परिवार में भाई लाला व रिश्ते में चाचा लगने वाला अमन घर पर थे और आराम कर रहे थे। इसी दौरान गांव के ही कुछ युवकों ने लाठी-डंडों के साथ घर में घुसकर हमला कर दिया। हमले से पहले रैकी भी की। वहीं सोते हुए पर हमला किया है। उसके पिता व अन्य पर लाठियां बरसात और लात-घुसे मारे। इसके बाद काफी लोग मोके पर एकत्रत हो गए।

वहीं आरोपी मौके से धमकी देते हुए फरार हो गए। इधर, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने राकेश को मृत घोषित कर दिया। रितिक ने बताया कि उसके पिता ट्रेवल एजेंसी में काम करते थे। वहीं राकेश को 4 बच्चे (2 बेटी व 2 बेटे) हैं।

भिवानी के एसपी सुमित कुमार ने बताया कि मामले का पता लगते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है। अभी तक परिजनों के बयान दर्ज नहीं हुए हैं। बयान दर्ज होने के बाद मामला स्पष्ट हो पाएगा।