{"vars":{"id": "123258:4912"}}

वोकल फॉर लोकल अपनाए ताकि विकसित भारत संकल्प यात्रा हो सके सुगम:दीपक अग्रवाल तौला 
 

स्वदेशी अपनाओ,स्वदेशी बनाओ,सिर्फ नारा नहीं बल्कि राष्ट्रहित में है सार्थक कदम: तौला 

हर घर स्वदेशी घर घर स्वदेशी को अपनाते हुए स्वदेशी वस्तुओं को करे अपनी दिनचर्या में शामिल:दीपक अग्रवाल तौला 
 

 

भिवानी:13 मई: देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा किए आह्वान वोकल फॉर लोकल को बनाए जनांदोलन।

भाजपा वरिष्ठ नेता व जन कल्याण सहयोग संगठन प्रदेश अध्यक्ष दीपक अग्रवाल तौला ने देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा किए आह्वान वोकल फॉर लोकल को जनांदोलन बनाते हुए सभी व्यापारी बंधुओ व आमजन से निवेदन किया है कि अधिक से अधिक स्वदेशी वस्तुओं को अपनाकर व अपनी दिनचर्या में शामिल करे ताकि विकसित भारत संकल्प यात्रा व राष्ट्रहित में आपका योगदान सार्थक कदम बन सके। दीपक तौला ने कहा कि देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा कुछ महीने पहले भी घर घर स्वदेशी हर घर स्वदेशी अभियान में शामिल होने व सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर डीपी लगाने का आह्वान किया था। इस अभियान को तेज गति देते हुए हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में पूरे प्रदेश में स्वदेशी अपनाओ स्वदेशी बनाओ पर अनेकों कार्यक्रमों के तहत आमजन को जागरूक किया था 

व निरंतर प्रयास किए जा रहे है ताकि विकसित भारत संकल्प यात्रा में सभी का सहयोग प्राप्त हो सके।
समाजसेवी दीपक अग्रवाल तौला ने कहा आत्मनिर्भर भारत, मेक इन इंडिया,मेड इन इंडिया ,स्वदेशी अपनाओ विदेशी भगाओ सिर्फ नारे मात्र नहीं है बल्कि नए भारत की एक अलग पहचान बनकर उभरेगा। वोकल फॉर लोकल से छोटे छोटे मध्यम उद्योगों को जहां बढ़ावा मिलेगा वहीं देश की अर्थव्यवस्था पहले से अधिक मजबूत भी होगी। जन कल्याण सहयोग संगठन प्रदेश अध्यक्ष दीपक अग्रवाल तौला ने कहा कि केंद्रीय व राज्य सरकार द्वारा समय समय पर वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने के लिए आमजन को जागरूक किया जा रहा है ताकि आमजन की दिनचर्या में बदलाव आ सके। प्रदेश के माननीय अध्यक्ष मोहन लाल बडोली के आह्वान,व्यापारी कल्याण बोर्ड के राष्ट्रीय चेयरमैन सुनील जीवराज जी सिंघी के नेतृत्व व हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन बालकिशन अग्रवाल के मार्गदर्शन में समय समय पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर घर घर स्वदेशी- हर घर स्वदेशी की डीपी व व्यक्तिगत रूप से मिलकर व्यापारी बंधुओ व आमजन को उनके द्वारा जागरूक किया जा रहा है ताकि देश की अर्थव्यवस्था को पहले से अधिक मजबूत बनाने में वोकल फॉर लोकल एक सशक्त नारा बन सके। वरिष्ठ भाजपा नेता ने वोकल फॉर लोकल को अपनाते हुए आज घरेलू सामान की खरीदारी कर आमजन को जागरूक करते हुए निवेदन किया कि स्वदेशी अपनाओ विदेशी भगाओ ताकि विकसित भारत संकल्प यात्रा 2047 में अमूल्य योगदान मिल सके।