{"vars":{"id": "123258:4912"}}

नितिन गडकरी व सीएम मनोहर लाल ने कांग्रेस पर कड़ा प्रहार किया

 

सोनीपत।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी व सीएम मनोहर लाल ने कांग्रेस पर कड़ा प्रहार किया। मंगलवार को अनाजमंडी में सीएम ने कहा कि हमनें 3 डी पर प्रहार किया है। पूर्व की सरकार में दरबारी, डीलर व दामाद की चलती थी। वहीं नितिन गडकरी ने कहा कि कांग्रेस ने 60 साल में गरीबी हटाओ का नारा दिया, लेकिन गरीबी केवल कांग्रेस के नेताओं की हटी है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भारत गौरव रैली में जींद के लिए 2 परियोजनाओं को मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि विधायक मिड्‌ढ़ा जी ने जींद विधानसभा में नरवाना रोड से रोहतक रोड तक बाइपास और एक मिनी बाइपास की मांग रखी है, वे इसे मंजूर करते हैं।

इससे पहले गडकरी व सीएम ने राई में 890 करोड़ रुपए की लागत से बने 11 फ्लाई ओवरों और नेशनल हाईवे 44 के 30 किलोमीटर लंबाई की सड़क परियोजना का लोकार्पण किया। इस दौरान डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला भी उपस्थित रहे। इसके बाद नितिन गडकरी व सीएम सोनीपत अनाजमंडी में भारत गौरव रैली में पहुंचे। यहां उन्होंने मंच से सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। इसके बाद दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस ने 60 साल राज किया और लोगों को गरीबी हटाने का झांसा दिया। 60 साल कांग्रेस वाले नेताओं की गरीबी जरूर दूर हो गई। 60 साल में जो कांग्रेस नहीं कर पायी। वे केवल 9 साल में मोदी के नेतृत्व में हमने कर दिखाया है। यह हमारी सरकार की विशेषता है। गड़करी ने कहा कि हरियाणा का संपर्क अब दिल्ली से है। बहुत से एक्सप्रेस वे बना रहे हैं।

सीएम मनोहर लाल ने रैली में कांग्रेस प्रहार किया। उन्होंने कहा कि हमने तीन डी का सफाया कर दिया है। पूर्व की सरकार में दरबारी की चलती थी, डीलर सरकार चलाते थे और दामाद भी इनमें से एक थे। अब ये खत्म हो गए हैं। अपने कार्यकाल में 3 हजार रुपए बुढ़ापा पेंशन करेंगे। जो हजार रुपए में शेखी बधारते थे, उनको पीछे छोड़ दिया है। हरियाणा में सबसे ज्यादा बुढ़ापा पेंशन दी जा रही है। मेट्रो का हमने विस्तार कराया।

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 9 साल से देश तरक्की कर रहा है। हमने भी साढ़े 8 साल से डबल इंजन की सरकार में बहुत काम किया है। सफर आसान और सस्ता हो गया है। हवाई चप्पल पहनने वाला व्यक्ति भी हवाई यात्रा कर सकता है। हरियाणा में केंद्र सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया है। जो योजनाएं केंद्र ने दी सब पर हमने काम किया। आम आदमी, गरीब मजदूर, किसान हो उनके हक में योजनाएं चलाई गई हैं।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal