त्योहारों पर हमें सभी प्रकार के गिले शिकवे भुला देने चाहिए: सर्राफ
भिवानी।
विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि त्यौहार समाज में सौहार्द और भाईचारे की भावना को प्रबल करते हैं। त्यौहार प्राचीन भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग हैं।
त्योहारों पर हमें सभी प्रकार के गिले शिकवे भुला देने चाहिए।
उन्होंने कदम का पौधा लगाकर विधायक ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विधायक व उनकी धर्मपत्नी प्रेमलता सर्राफ तथा अमन सर्राफ ने दीपावली व गोवर्धन की शुभकामनाएं दी।
विधायक सर्राफ बुधवार को स्थानीय राजपूत धर्मशाला में दिवाली मिलन समारोह के अवसर पर अन्नकूट प्रसाद वितरण के दौरान अपना संदेश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि दिवाली के अवसर पर अबकी बार प्रदूषण कम हुआ है। आने वाले समय में इस बारे लोगों को और अधिक जागरूक किया जाएगा।
उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वे पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें। उन्होंने इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे भी वितरित किए।उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने बरसात से रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर उठा लिया था, जिससे सभी का जीवन सुरक्षित रहा था।
इस दिन भगवान श्री कृष्ण के साथ साथ गौ माता की भी पूजा की जाती है। यह भाई बहन के अटूट स्नेह और विश्वास का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस दिन हम सब्जी, पूरी, खीर, लड्डू, कढ़ी और चटनी आदि बनाकर भगवान को अर्पित करते हैं, जिसे अन्नकूट प्रसाद कहा जाता है।
उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें सिखाता है कि प्रकृति, जंगल और पशु हमारे जीवन का आधार है। यह पर्व प्रतीक प्रकृति के अनुरूप जीवन जीने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति सबसे पुरानी और समृद्ध है। भारतीय संस्कृति में त्योहारों का अपना अलग ही महत्व है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पश्चिमी देशों के लोग भी भारतीय संस्कृति, खानपान और रहन-सहन का अनुसरण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें भौतिकवाद की चकाचौंध से बाहर निकलना है, जो समाज के लिए बहुत जरूरी है। बच्चों में अच्छे संस्कार भरने हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश फिर से अपनी खोई हुई साख को हासिल कर रहा है। प्रधानमंत्री के आह्वान पर हम त्योहारों पर हम स्वदेशी वस्तुओं को अपना कर भारत को विकसित बनाने की ओर अग्रसर हैं। उन्होंने कहा कि दीपों के पर्व दीपावली के साथ-साथ विश्वकर्मा दिवस गोवर्धन और भैया दूज का भी अपना विशेष स्थान है। विधायक अपने हाथों से अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया।
इस दौरान विधायक ने आने वाले सभी नागरिकों को अपनी ओर से दिवाली शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर विभाग संघचालक सतनारायण जी मित्तल व सुरेशपाल जी और प्रदीप जी शास्त्री,राष्ट्रीय परिषद् से शंकर धूपड़, महामंत्री रमेश पचेरवाल,महामंत्री रेखा राघव, शिवरतन गुप्ता, अशोक बुवानीवाला,नगर परिषद् के चेयरपर्सन प्रतिनिधि एवं पार्षद भवानी प्रताप सिंह, विनोद
चावला,शालु जैन प्रधान, बृजलाल सर्राफ ,मोहित गोयल, उद्योगपति धर्मेश, एडवोकेट राजबाला श्योराण,रमेश सैनी, पूर्व जिला अध्यक्ष नंदराम धानिया, विजय सिंहमार ,आरती शर्मा इंदौरिया, बीजेपी नेता मीना परमार ,डॉ त्रिलोकी गुप्ता, नंदकिशोर अग्रवाल,बबिता तंवर ,डॉ करण पूनिया, शकुंतला प्रधान ,राजेश जांगरा ,राजेंद्र आर्य, गोवर्धन आचार्य ,देवराज गोयल,रामदेव तायल,प्रदीप बंसल,वरुण कुमार,कमल कुमार,सुनील डावर ,सोनू सैनी, सुनील शास्त्री,कमलेश भोड़ूका, कैप्टन रणधीर,अनिल सोनी प्रधान सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि,शहर व गांवो से गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।