{"vars":{"id": "123258:4912"}}

जिम्मेदार नागरिक के रूप में हमें अपने कर्तव्यों का करना चाहिए पालन : संदीप तंवर

 

भिवानी :

जेसीआई भिवानी स्टार द्वारा आयोजित जेसीआई वीक-2025 का 5वां दिन मानव कर्तव्य और याचिका दिवस के रूप में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।

यह कार्यक्रम स्थानीय लघु सचिवालय स्थित जिला बार सभागार में जिला बार एसोसिशन भिवानी के पदाधिकारियों व जेसीआई भिवानी द्वार के सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से मनाया गया।

यह जानकारी देते हुए जेसीआई भिवानी स्टार के मीडिया प्रभारी जेसी कपिल शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों व जेसीआई भिवानी स्टार के सदस्यों ने नागरिकों के कर्तव्यों और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जागरूक किया।

कार्यक्रम का मुख्य फोकस कानूनी जागरूकता और जनहित याचिकाओं के महत्व पर था। उन्होंने कहा कि जेसीआई वीक के तहत आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों में सकारात्मक बदलाव लाना है।

इस मौके पर जेसीआई भिवानी स्टार के प्रधान संदीप अग्रवाल ने कहा कि इस दिन का उद्देश्य नागरिकों को उनके संवैधानिक और सामाजिक कर्तव्यों जैसे स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा आदि के प्रति जागरूक करना था। इसके साथ ही जनहित याचिकाओं के माध्यम से समाज की भलाई के लिए कानूनी रास्ते अपनाने की जानकारी भी दी गई।

इस मौके पर जिला बार एसोसिएशन भिवानी के प्रधान अधिवक्ता संदीप तंवर ने कहा कि जेसीआई वीक के तहत जेसीआई भिवानी स्टार द्वारा आयोजित किया गया यह कार्यक्रम याद दिलाता है कि अधिकार के साथ-साथ हमारे कुछ कर्तव्य भी हैं। एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में हमें अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए और समाज की बेहतरी के लिए कानूनी जागरूकता का उपयोग करना चाहिए।

इस सफल आयोजन में जेसीआई वीक के चेयरमैन जेसी अनिल बंसल और जेसी निरंजन बंसल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रोजेक्ट डायरेक्टर के रूप में जेसी नरेश नागपाल, जेसी सुशील अत्री एडवोकेट, जेसी मुकेश खराकिया एडवोकेट, जेसी प्रवीण सिंघल एडवोकेट, जेसी मयंक बंसल एडवोकेट और जेसी यशंक अग्रवाल एडवोकेट ने अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर संगठन के संरक्षक जेसी गोपाल अग्रवाल, आईपीपी भरत गुप्ता, महासचिव जेसी श्याम अग्रवाल, कोषाध्यक्ष जेसी प्रवीण अग्रवाल का भी विशेष योगदान रहा।