जाने चंद्रग्रहण 2025 सूतक काल कब से लगेगा
सोमवार को लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में भी दृश्य होगा। यह ग्रहण कुंभ राशि में लगेगा। बता दें कि चंद्र ग्रहण रात में 9 बजकर 58 मिनट पर आरंभ होगा। आइए जानते हैं सूतक काल का समय और ग्रहण का मोक्ष कब होगा।
चंद्रग्रहण 2025 सूतक काल कब से लगेगा ?
पंचांग की गणना के अनुसार, ग्रहण आरंभ होने से 9 घंटे पहले सूतक काल लग जाएगा। यानी दोपहर में 1 बजकर 57 मिनट पर सूतक काल आरम्भ होगा। इस दौरान सभी मंदिर को कपाट बंद रहेंगे और कोई भी पूजा पाठ का कार्यक्रम नहीं होगा।
चंद्रग्रहण 2025 का आरंभ और समापन कब होगा ?
* रात में 9 बजकर 57 मिनट पर चंद्रग्रहण का आरंभ हो जाएगा।
* खग्रास आरंभ रात में 11 बजकर 1 मिनट पर
* ग्रहण का मध्यकाल 11 बजकर 42 मिनट से
* खग्रास समाप्त 1 बजकर 23 मिनट पर
* चंद्रग्रहण का समापन मध्यरात्रि 1 बजकर 26 मिनट पर।
चंद्रग्रहण की कुल अवधि 3 घंटे 26 मिनट की होगी। जानकारी के लिए बता दें कि चंद्र ग्रहण का आरंभ तो रात में 9 बजकर 27 मिनट पर होगा लेकिन, चंद्रमा रात में 8 बजकर 58 मिनट पर मालिन्य यानी धुंधला होना शुरू हो जाएगा। भारत के सभी राज्यों में चंद्र ग्रहण का आरंभ, मध्य और समापन देखा जा सकेगा। भारत के अलावा यूरोप, संपूर्ण एशिया के देश, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अफ्रीका, पश्चिमी उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, ब्राजील के पूर्वी क्षेत्रों में दिखाई देगा।