{"vars":{"id": "123258:4912"}}

अपनी विभिन्न मांगों को लेकर भिवानी में सडक़ों उतरे मजदूर 

 

भिवानी:

स्थानीय नेहरू पार्क में भवन निर्माण मजदूर संघ रजि. नंबर-1533। से संबंधित इंटक ने मंगलार को एकत्रित हुए। इसके उपरांत अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मजदूरों ने शहर में रोष प्रदर्शन किया।

इस दौरान प्रदर्शन मे भाग लेने के लिए सभी ब्लॉकों के प्रधान पहुंचे। रोष प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला भिवानी के प्रधान रामोतार खोरड़ा ने की। प्रदर्शन के मुख्य वक्ता के तौर पर हरियाणा प्रदेश के अध्यक्ष धर्मबीर सिंह लोहान व हरियाणा प्रदेश के महामंत्री कृष्ण कुमार नैन पहुंचे।

उन्होंने मजदूरों को संबोधित करते हुए मजदूरों की प्रमुख मांगों पर विचार रखें। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार ने गैर कानूनी तरीके से मजदूरों को मिलने वाली कल्याणकारी योजनाओं पर रोक लगा दी, जो कि बिल्कुल गलत है। उन्होंने कहा कि सरकार ने ऑनलाइन पोर्टल 3 महीने से बंद किया हुआ है।

ऐसे में मजदूरों की मांग है कि पोर्टल को जल्द से जल्द चालू किया जाए, नहीं तो मजदूर बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। जिसकी जिम्मेवारी सरकार और प्रशासन की होगी।

इस मौके पर प्रदेश कानूनी सलाहकार पवन शेखावत, बवानीखेड़ा तहसील प्रधान कृष्ण बडसी, तोशाम तहसील प्रधान रामनिवास ढाणी दरियापुर, सिवानी तहसील प्रधान साधु राम रूपाणा, बहल तहसील प्रधान दिलवाग मिट्टी, कैरू ब्लॉक प्रधान अमित हेतमपुरा, लोहारू तहसील प्रधान सतवीर फरटिया, भिवानी तहसील प्रधान सोमवीर धीराणा,ख्दादरी जिला प्रधान नरेश कल्याणा, राकेश बलियाली, मनोज प्रजापति, सतीश, विनोद, सुरेश झोझू, तहसील बोंद प्रधान सुनील बौंद, रोशन धीराणा, सुनील बङदू, गीता उमरावत, सुनीता, मंजू भिवानी, मुनेश लोहानी, मोनिका कलिंगा, सुनीता तोशाम, सरिता लोरवाड़ा, संतोष डाबर कालोनी, भतेरी जगवंती ढाणा, संजय बङदु,  मुकेश बापोड़ा, सुरेंद्र तालु, सुरेश कलिंगा, विजय दांग, विजेंद्र मिताथल, संदीप जुई, प्रवीन सहित अनेक मजदूर मौजूद रहे।