{"vars":{"id": "123258:4912"}}

राष्ट्र के विकास और सभ्य समाज के निर्माण में अहम है मीडिया की भूमिका 
 

विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पखवाड़े के तहत सेमिनार का हुआ आयोजन

जिला भर से पहुंचे पत्रकारों ने पत्रकारिता क्षेत्र में बदलते परिवेश व स्वतंत्र लेखन पर की विस्तार से चर्चा
 

 

भिवानी, 09 मई। विश्व प्रैस स्वतंत्रता दिवस पखवाड़े के तहत स्थानीय घंटाघर क्षेत्र स्थित वर्धमान ज्वैलर्स संस्थान में वर्किंग जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन भिवानी व हमारा अपना फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में प्रैस की स्वतंत्रता व बदलते परिवेश में पत्रकारों के समक्ष आ रही चुनौतियों, विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में जिलाभर से पत्रकारों ने भाग लिया। कार्यक्रम में  हरियाणा एससी कमीशन के वाईस चेयरमैन विजेंद्र बडग़ुजर मुख्यअतिथि के तौर पर शामिल हुए तथा वर्किंग जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष अजय मल्होत्रा मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। 
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सुरेंद्र सिंगल ने। सेमिनार में वक्ताओं ने पत्रकारिता क्षेत्र में आ रही चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर जिला भर से आए वरिष्ठ पत्रकारों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया गया। 


      इस मौके पर मुख्य अतिथि श्री बडग़ुजर, मुख्य वक्ता अजय मल्होत्रा, कार्यक्रम के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंगल, डॉ कपिल शर्मा, मेंनेजीगं डायरेक्टर वर्धमान ज्वैलर्स व हमारा अपना फाउंडेशन के संस्थापक सचिन जैन ने अपने संबोधन में कहा कि बदलते समय में पत्रकारिता के सामने अनेक चुनौतियां हैं। ऐसे में पत्रकार को निष्पक्ष रहकर समाज के उत्थान के लिए अपनी कलम चलानी होगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता को जाना जाता है। यह चौथा स्तंभ लोकतंत्र के तीन अन्य स्तंभ न्यापालिका, कार्यपालिका व विधानपालिका पर नजर रखने का महत्वपूर्ण कार्य करता है। ऐसे में इस चौथे स्तंभ की निष्पक्षता समाज व राष्ट्र निर्माण के लिए एक जरूरी तत्व है। ऐसे में चौथे स्तंभ की विश्वसनीय व जिम्मेवारी और भी बढ़ जाती है, जो कि लोकतंत्र को बनाए रखने में महत्वपूर्ण है। परिचर्चा के दौरान विभिन्न ने अपने वक्तव्य में कहा कि हमें अपने शब्दों के चयन व लेखनी के दौरान निष्पक्ष होकर बगैर किसी पूर्वाग्रह के समाज की समस्याओं को ना केवल उठाना होगा, बल्कि समाज को शिक्षित करने के लिए भी कलम उठानी होगी तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारिता के माध्यम से लोकतंत्र को मजबूती मिले। 


कार्यक्रम में मंच संचालन कर रहे हरियाणा यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के महासचिव इन्द्रवेश पत्रकार, नरोत्तम बागड़ी व सुरजीत शर्मा ने कहा कि पत्रकारिता जनता व सरकार के बीच पुल का कार्य करती है। किसी भी गर्वमेंट को वेलफेयर गर्वमेंट बनाने में पत्रकार की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। पत्रकारों का व्यवस्था को चेताने वाला लेखन राज्य को कल्याणकारी राज्य में बदलने का कार्य करता है। इस मौके पर विभिन्न पत्रकारों ने अपने विचार सांझे करते हुए अभिव्यक्ति की आजादी में पत्रकारों की भूमिका पर खुलकर चर्चा की। गौरतलब है कि विश्व प्रैस स्वंत्रता दिवस संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा येनेस्को सम्मेलन में वर्ष 1993 में हुई सिफारिश के आधार पर दुनिया भर में मनाए जाने लगा। जिसका उद्देश्य पत्रकारिता के माध्यम से खुले समाज की नींव रखते हुए स्वतंत्र व निष्पक्ष मीडिया की स्थापना करना था। 


इस अवसर पर भिवानी जिले के जिला मुख्यालय के अलावा तोशाम, लोहारू, बवानीखेड़ा, जुई, ढिग़ावा, चांग सहित विभिन्न खंडों से आए प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया के पत्रकारों ने भाग लिया।
 इस मौके पर हमारा अपना फाउंडेशन के एस.के. सिंह  फाउंडेशन  सीईओ,आर. पी. ओला अध्यक्ष कोर कमेटी, देवेन्द्र अत्रि के साथ वरिष्ठ पत्रकार पवन मित्तल, अजय सैनी, मंडन मिश्रा, सोमबीर शर्मा, सरदार कृष्ण सिंह, मुकेश रोहिल्ला, अनुपम शर्मा, प्रवीण सांगवान, रवि जांगड़ा, दीपक मुटरेजा, अभिषेक ठाकुर,मिंटू सिंह, मयूर, नवनीत शर्मा, भारत भूषण शर्मा, दीपक, अमन कुमार, जोनी कुमार, गुलशन महता, अनुपम शर्मा, भूपेंद्र शर्मा, अशोक शर्मा, मयूर जांगड़ा, नफे सिंह बीबा, रक्तवीर राजेश डुडेजा, हरिकृष्ण, अनिल यादव, सुमित जांगड़ा, जगबी दुग्गल, अनिल लांबा, विवेक कांगड़ा, डा. विष्णुदत्त शास्त्री, अजय नायक,विरेंद्र तंवर, वेदप्रकाश भारतीय, भगवत कौशिक, महेश सिंह, ताज, जगबीर सिंह, संजय कोकचा, स्टार सुंदर,सुखबीर सिंह, महेश कुमार, मदन श्योराण, मुनेश सांगवान,  राजेश जांगड़ा,प्रमोद सैनी,शशि,अंकित ठाकुर,विनोद शर्मा सहित विभिन्न पत्रकार विशेष रूप से उपस्थित रहे।