पुलिस कस्टडी में युवक की मौत
Jul 23, 2025, 12:09 IST
हिसार में पुलिस हिरासत में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस रात को उसे शराब के नशे में पकड़कर लाई थी और हवालात में बंद कर दिया था।
आज सुबह जब पुलिसकर्मियों ने देखा तो वह मृत पड़ा था।
युवक की पहचान गांव मंगाली झारा निवासी संजय कांटीवाल के रूप में हुई है। पत्नी ने मंगाली चौकी पुलिस को मारपीट करने की शिकायत दी थी। इसी के चलते पुलिस उसे चौकी ले आई और हवालात में बंद कर दिया। मृतक संजय कांटीवाल (48) गांव मंगाली झारा का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि वह शराब का आदि था।
घटना का पता चलते ही SP शशांक कुमार सावन ने चौकी में पहुंचकर मुआयना किया। इसके बाद फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।