10 लाख के बजट में बेस्ट 7 सीटर कारें: अर्टिगा और बोलेरो के दाम जानें
भारतीय बाजार में 7 सीटर कारों की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है. बढ़ते परिवार और लंबी दूरी की यात्राओं को ध्यान में रखते हुए लोग ऐसी गाड़ियों को प्राथमिकता दे रहे हैं, जिनमें ज्यादा लोगों के बैठने की सुविधा के साथ पर्याप्त सामान रखने की जगह भी मिले. अच्छी बात ये है कि अब 7 सीटर कार खरीदने के लिए बहुत बड़ा बजट होना जरूरी नहीं है. करीब 10 लाख रुपए के आस-पास कई ऐसे ऑप्शन मौजूद हैं जो फीचर्स, स्पेस और दमदार इंजन के साथ अच्छा संतुलन प्रोवाइड करते हैं.
मारुति सुजुकी अर्टिगा
इस बजट में सबसे चर्चित नाम मारुति सुजुकी अर्टिगा का है. ये एमपीवी अपने बड़े केबिन, बेहतर माइलेज और कम मेंटेनेंस कॉस्ट के कारण परिवारों के बीच काफी लोकप्रिय है. शहर हो या हाईवे, अर्टिगा आरामदायक सफर का एक्सपीरियंस देने के लिए जानी जाती है. इसके अलावा इसका सर्विस नेटवर्क भी देशभर में काफी मजबूत है, जिससे ग्राहकों को कई फीचर्स मिलते हैं. मारुति सुजुकी अर्टिगा की कीमत ₹8.80 लाख से शुरू होकर ₹12.94 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है.
महिंद्रा बोलेरो
वहीं, अगर आप मजबूत बॉडी और खराब सड़कों पर बेहतर प्रदर्शन वाली गाड़ी चाहते हैं तो महिंद्रा बोलेरो एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है. साल से भारतीय बाजार में अपनी मजबूत पहचान बनाए रखने वाली बोलेरो ग्रामीण सेक्टर के साथ-साथ छोटे शहरों में भी काफी पसंद की जाती है. इसकी टिकाऊ बनावट और ऊंचा ग्राउंड क्लीयरेंस इसे कठिन रास्तों के लिए सही बनाता है. महिंद्रा बोलेरो की कीमत (एक्स-शोरूम) लगभग ₹8.00 लाख से शुरू होकर ₹9.90 लाख तक जाती है.
महिंद्रा बोलेरो नियो
महिंद्रा बोलेरो नियो भी ग्राहकों को एसयूवी जैसा एक्सपीरियंस देने वाली एक लोकप्रिय 7-सीटर कार है. इसका डिजाइन पारंपरिक बोलेरो की तुलना में अधिक आधुनिक दिखाई देता है और इसमें बेहतर ड्राइविंग कम्फर्ट भी मिलता है. यही वजह है कि युवा खरीदारों के बीच इसकी मांग बढ़ रही है.महिंद्रा बोलेरो नियो (Mahindra Bolero Neo) की कीमत भारत में ₹8.85 लाख से ₹10.49 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है.
इन बातों का रखें ध्यान
हालांकि, केवल कीमत देखकर कार खरीदना सही फैसला नहीं माना जाता. वाहन चुनने से पहले केबिन स्पेस, थर्ड रो की उपयोगिता, माइलेज, सेफ्टी फीचर्स और सर्विस सपोर्ट जैसी बातों पर भी ध्यान देना जरूरी है. अगर परिवार के साथ अक्सर लंबी यात्राएं करनी पड़ती हैं तो आरामदायक सीटिंग और बेहतर लगेज स्पेस काफी अहम हो जाते हैं.

