Best 7 Seater Cars: मारुति एर्टिगा से स्कॉर्पियो तक, ये हैं दमदार 7-सीटर फैमिली कारें

शानदार स्पेस और कम्फर्ट वाली टॉप 7-सीटर कारें। मारुति एर्टिगा, किआ कैरेंस और महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक जैसे विकल्पों के फीचर्स और परफॉर्मेंस की पूरी जानकारी।

 
सिट्रोएन एयरक्रॉस एक्स रिव्यु

अगर आप एक ऐसी 7 सीटर कार की तलाश में हैं जो दिखने में मजबूत हो, सफर में आरामदायक हो और बजट में भी फिट बैठे, तो मार्केट में कई अच्छे ऑप्शन मौजूद हैं. खासकर भारतीय सड़कों को ध्यान में रखते हुए ऐसी गाड़ियों की डिमांड ज्यादा रहती है, जो खराब रास्तों पर भी स्मूथ चलें और परिवार के साथ लंबी यात्रा को आसान बना दें. आज हम आपको इस खबर के माध्यम से भारतीय बाजार में मौजूद 7 सीटर कार के बारे में बताने जा रहे हैं जो स्पेस और कम्फर्ट के मामले में दमदार है.

मारुति एर्टिगा

सबसे पहले बात करते हैं मारुति एर्टिगा की. ये भारत की सबसे पॉपुलर फैमिली कारों में से एक है. इसकी खासियत है कि ये किफायती होने के साथ-साथ बेहतरीन माइलेज भी देती है. केबिन में अच्छा स्पेस मिलता है और दूसरी लाइन की सीटों को एडजस्ट करके ज्यादा लेगरूम बनाया जा सकता है. लंबी दूरी के सफर में ये कार थकान कम करती है.

किआ कैरेंस स्टैंडर्ड

इसके बाद आती है Kia Carens Standard जो आपको प्रीमियम फील देती है. हालांकि ये बेस वेरिएंट है, फिर भी इसमें बैठने का एक्सपीरियंस काफी आरामदायक है. इसकी तीनों सीट लाइनें उपयोगी हैं और तीसरी लाइन में भी ठीक-ठाक स्पेस मिलता है. जिससे लंबी यात्रा आसान हो जाती है.

किआ कैरेंस क्लाविस

अगर आप थोड़ा ज्यादा फीचर्स चाहते हैं तो Kia Carens Clavis एक अच्छा विकल्प है. ये अपडेटेड मॉडल है जिसमें पैनोरमिक सनरूफ, एयर प्यूरीफायर जैसे आधुनिक फीचर्स मिलते हैं. इसमें दूसरी लाइन की सीट को आसानी से फोल्ड करके तीसरी लाइन तक पहुंचना आसान हो जाता है, जो फैमिली यूज के लिए काफी सुविधाजनक है.

सिट्रोएन एयरक्रॉस एक्स

चौथे नंबर पर है Citroen Aircross X, जो अपने सस्पेंशन और सीट कम्फर्ट के लिए जानी जाती है. इसकी सीटें लंबी यात्रा में भी आराम बनाए रखती हैं. खास बात ये है कि तीसरी लाइन की सीटों को हटाकर बूट स्पेस बढ़ाया जा सकता है, जिससे ये कार ज्यादा प्रैक्टिकल बन जाती है.

महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक

आखिर में बात करते हैं Mahindra Scorpio Classic की, जो मजबूत लुक और पावरफुल परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है. खराब सड़कों या ग्रामीण इलाकों में चलाने के लिए यह एक भरोसेमंद ऑप्शन है. ऊंची ड्राइविंग पोजीशन और बड़ा केबिन इसे और भी खास बनाते हैं.इन सभी कारों में आपको कम्फर्ट, स्पेस और परफॉर्मेंस का अच्छा संतुलन मिलता है, जिससे ये फैमिली के लिए बेहतरीन विकल्प बन जाती हैं.