2 लाख से कम की सबसे पावरफुल बाइक्स: Pulsar NS400Z से KTM तक टॉप 5 विकल्प
बजाज पल्सर NS400Z बनी भारत की सबसे किफायती 40 HP वाली बाइक। जानें Hero Xtreme 250R, KTM 200 Duke और Triumph Speed T4 समेत 2 लाख से कम के बेहतरीन विकल्प।
बजाज ने हाल ही में भारतीय बाजार के लिए पल्सर एनएस400जेड का आकार छोटा कर दिया है. अब 349 सीसी इंजन से लैस ये बाइक 40.6 हॉर्सपावर की अधिकतम पावर और 33.3 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है, जिससे ये घरेलू बाजार में सबसे किफायती 40 हॉर्सपावर वाली बाइक बन गई है. 1.80 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर उपलब्ध ये बाइक चार कलक में एक ही कीमत पर उपलब्ध है.
1 / 5

अगर आप 2 लाख रुपये से कम कीमत में एक दमदार बाइक की तलाश में हैं, जिसका लुक स्पोर्टी हो और इंजन NS400Z से छोटा हो, तो Hero Xtreme 250R आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है. इसकी शुरुआती कीमत 1.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है और इसमें 249.03 सीसी, 4 वाल्व, सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन लगा है जो 30 हॉर्सपावर की अधिकतम पावर और 25 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है.
2 / 5

सबसे पावरफुल बाइक्स की बात करें तो KTM का नाम इस लिस्ट में जरूर आएगा. 1.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर उपलब्ध KTM 200 Duke में 199.5cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन लगा है जो 25 hp की पीक पावर और 19.3 Nm का मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करता है.
3 / 5

ट्रायम्फ स्पीड टी4 अब 349 सीसी, 4 वाल्व, डीओएचसी, सिंगल-सिलेंडर इंजन से लैस है जो 29 हॉर्सपावर और 31 एनएम का अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है. भारतीय बाजार में ट्रायम्फ स्पीड टी4 1.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में उपलब्ध है.
4 / 5

सुजुकी जिक्सर 250, 2 लाख रुपये से कम कीमत वाली सबसे पावरफुल बाइकों की लिस्ट में चौथे स्थान पर है. सुजुकी जिक्सर 250 में 249 सीसी का सिंगल-सिलेंडर, ऑयल-कूल्ड इंजन लगा है जो 26.5 हॉर्सपावर की अधिकतम पावर और 22.2 एनएम का अधिकतम टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है. सुजुकी जिक्सर 250 की कीमत 1.81 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जबकि फुली फेयर्ड वर्जन चाहने वाले ग्राहक 1.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में जिक्सर एसएफ 250 का विकल्प चुन सकते हैं.
5 / 5

