Citroen Aircross Discount: ₹1.15 लाख की भारी छूट, Creta-Seltos की बढ़ी टेंशन

Citroen Aircross पर मिल रहा है ₹1.15 लाख तक का दमदार डिस्काउंट। ₹8.89 लाख की शुरुआती कीमत वाली इस SUV में हैं 6 एयरबैग और AI असिस्टेंट जैसे फीचर्स। पूरी डिटेल्स यहाँ।

 
Citroen Aircross Price Hike India

Citroen ने भारतीय बाजार में अपनी मिडसाइज एसयूवी Citroen Aircross पर मार्च महीने में दमदार डिस्काउंट ऑफर की घोषणा की है. इस ऑफर के तहत ग्राहकों को इस एसयूवी पर करीब 1.15 लाख तक का कुल लाभ मिल रहा है. जिससे ये अपने सेगमेंट में और भी किफायती ऑप्शन बन गई है. हालांकि इसी समय में कंपनी ने इसकी कीमतों में बढ़ोतरी भी की है, जिसके बाद ये SUV लगभग ₹42,000 तक महंगी हो गई है. फिर भी डिस्काउंट के चलते यह मॉडल ग्राहकों के लिए एक आकर्षक डील बना हुआ है.

SUV की शुरुआती कीमत

इस SUV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹8.89 लाख से शुरू होती है और इसका मुकाबला भारतीय बाजार में कई पॉपुलर मिडसाइज SUVs जैसे Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Grand Vitara और Honda Elevate से होता है.डिजाइन और फीचर्स की बात करें तो Citroen Aircross का केबिन पहले से ज्यादा प्रीमियम अनुभव देता है. इसमें लेदर-रैप्ड डैशबोर्ड, सॉफ्ट-टच इंटीरियर सरफेस, ड्यूल-टोन थीम और व्हाइट एंबिएंट लाइटिंग जैसे अपग्रेड देखने को मिलते हैं.

टेक्नोलॉजी के मामले में SUV काफी एडवांस

इसके अलावा पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, ऑटो-डिमिंग IRVM, LED फॉग लैंप और लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री जैसे फीचर्स इसे और भी आकर्षक बनाते हैं। कंपनी ने इसमें 360-डिग्री कैमरा का ऑप्शन भी दिया है.टेक्नोलॉजी के मामले में भी ये SUV काफी एडवांस है. इसमें नया CARA AI असिस्टेंट मिलता है, जो 50 से ज्यादा भाषाओं में वॉइस कमांड समझने में सक्षम है. ये सिस्टम ड्राइवर को रियल-टाइम नेविगेशन, नजदीकी फ्यूल स्टेशन की जानकारी और फ्यूल रेंज से जुड़ी जरूरी डिटेल्स भी प्रदान करता है.

इंजन ऑप्शन

इंजन विकल्पों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसमें दो पेट्रोल इंजन दिए गए हैं पहला 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन, जो करीब 81 bhp पावर देता है और 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है. दूसरा 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है, जो 108 bhp पावर जनरेट करता है और इसमें मैनुअल व ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन विकल्प मिलते हैं.

सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी के लिहाज से Citroen Aircross को मजबूत माना जाता है. इसे क्रैश टेस्ट में बेहतर रेटिंग मिली है, खासकर पैसेंजर सुरक्षा के मामले में. इसमें 6 एयरबैग, ESC, हिल होल्ड असिस्ट, TPMS और ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर जैसे 40 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं, जिनमें कई फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं.कुल मिलाकर, डिस्काउंट और फीचर अपग्रेड के साथ ये SUV मिडसाइज सेगमेंट में एक मजबूत और वैल्यू-फॉर-मनी विकल्प बनकर उभर रही है.