Honda Elevate Facelift: नए लुक और प्रीमियम फीचर्स के साथ जल्द होगी लॉन्च, जानें बदलाव

होंडा अपनी पॉपुलर SUV Elevate का फेसलिफ्ट वर्जन लाने की तैयारी में है। बेहतर डिजाइन, नए फीचर्स और अपडेटेड केबिन के साथ यह SUV हुंडई क्रेटा को देगी टक्कर। जानें संभावित कीमत।

 
होंडा सिटी हाइब्रिड फेसलिफ्ट

होंडा इस समय भारतीय बाजार में अपनी एकमात्र SUV Honda Elevate के जरिए मौजूद है. लॉन्च के बाद से इस मॉडल को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है, लेकिन अब कंपनी इसे और आकर्षक बनाने के लिए फेसलिफ्ट वर्जन लाने की तैयारी कर रही है. माना जा रहा है कि इसका अपडेटेड मॉडल इस साल के मध्य तक बाजार में पेश किया जा सकता है. नए अवतार में इसे बेहतर डिजाइन, अपग्रेडेड केबिन और एडवांस फीचर्स के साथ पेश करने की योजना है, जिससे इसकी बिक्री को और बढ़ाया जा सके.

होंडा एलिवेट डिजाइन

डिजाइन के मामले में फेसलिफ्टेड एलिवेट में बड़े बदलाव नहीं, लेकिन जरूरी अपडेट जरूर देखने को मिल सकते हैं. फ्रंट प्रोफाइल में नई ग्रिल, बदला हुआ बंपर और नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स शामिल हो सकते हैं. वहीं, रियर लुक को भी थोड़ा मॉडर्न टच देने की उम्मीद है, जिससे SUV ज्यादा प्रीमियम दिखाई दे.

होंडा एलिवेट इंटीरियर

इंटीरियर की बात करें तो कंपनी इसमें क्वालिटी को बेहतर बनाने पर फोकस कर सकती है. केबिन में नए टेक्नोलॉजी फीचर्स, अपडेटेड डैशबोर्ड डिजाइन और प्रीमियम अपहोल्स्ट्री मिलने की संभावना है. इसके अलावा, इंफोटेनमेंट और कनेक्टिविटी से जुड़े फीचर्स को भी पहले से ज्यादा एडवांस बनाया जा सकता है, ताकि यूजर एक्सपीरियंस बेहतर हो.

होंडा एलिवेट इंजन

इंजन के स्तर पर बड़े बदलाव की उम्मीद कम है. इसमें मौजूदा 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन ही दिया जा सकता है, जो लगभग 121 हॉर्सपावर की ताकत देता है. ये इंजन 6-स्पीड मैनुअल और CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जारी रह सकता है. हालांकि, भविष्य में कंपनी इसका हाइब्रिड वर्जन भी पेश कर सकती है, लेकिन इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. कीमत की बात करें तो फेसलिफ्ट मॉडल 11 लाख से 17 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रह सकता है.

इन गाड़ियों से होगा मुकाबला

इसी के साथ, होंडा इस SUV के इलेक्ट्रिक वर्जन पर भी काम कर रही है, जिसे आने वाले समय में पेश किया जा सकता है. इसका मुकाबला Tata Curvv EV और Hyundai Creta Electric जैसी गाड़ियों से हो सकता है.इसके अलावा, कंपनी अपनी लोकप्रिय सेडान Honda City का दूसरा फेसलिफ्ट और हाइब्रिड वर्जन भी लाने की तैयारी में है, जो इस साल के दूसरे हिस्से में लॉन्च हो सकता है.