Honda Elevate Discount: जून में होंडा एलिवेट पर ₹70,000 की भारी छूट, जानें फीचर्स

जून 2026 में होंडा एलिवेट एसयूवी पर मिल रहा है ₹70,000 तक का बंपर डिस्काउंट। कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस के साथ एलीट पैक भी उपलब्ध।

 
हुंडई क्रेटा राइवल एसयूवी

क्या आप अपने लिए इस जून एक नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो हुंडई आपको सुनहरा मौका दे रही है. जून 2026 में नई एसयूवी होंडा एलिवेट पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है. कंपनी इस महीने अपनी लोकप्रिय मिड-साइज एसयूवी पर कुल 70 हजार रुपए बचाने का मौका दे रही है. जिसमें 40 हजार रुपए का कैश डिस्काउंट और 30 हजार रुपए तक का एक्सचेंज बोनस शामिल है.

इसके अलावा इसमें आपको कॉर्पोरेट बेनिफिट, लॉयल्टी बोनस और 7 साल तक की एक्सटेंडेड वारंटी भी मिल रही है. इस एसयूवी की शुरुआती एक्स-शोरुम कीमत 11.59 लाख रुपए से शुरू होती है. जब भी आप कार लेने जाए तो एक बार अपने पास के शोरूम में जाकर पता करे लें कि आखिर कार पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है. क्योंकि डिस्काउंट जगह और वेरिएंट के हिसाब से अलग- अलग हो सकता है.

होंडा ने एलिवेट वेरिएंट्स

होंडा ने एलिवेट के चुनिंदा वेरिएंट्स के लिए एलीट पैक भी पेश किया है. इस पैकेज के तहत ग्राहकों को बिना अतिरिक्त शुल्क के 360-डिग्री कैमरा और मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं. भारतीय बाजार में इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, मारुति ग्रैंड विटारा और टोयोटा हाइराइडर जैसी लोकप्रिय SUVs से होता है.

होंडा एलिवेट फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो कार के बेस SV वेरिएंट में आपको LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, ऑटोमैटिक AC, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, ड्यूल फ्रंट एयरबैग और 16-इंच स्टील व्हील जैसे फीचर्स मिलते हैं. वहीं V वैरिएंट में 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और रिवर्स कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं.

मिड-स्पेक VX ट्रिम में सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग, 17-इंच अलॉय व्हील्स, LED फॉग लैंप और लेन वॉच कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं. दूसरी ओर टॉप ZX वैरिएंट को ADAS तकनीक, 6 एयरबैग, 10.25-इंच टचस्क्रीन, प्रीमियम लेदर सीट्स और होंडा सेंसिंग सेफ्टी सूट जैसे एडवांस फीचर्स के साथ पेश किया गया है.

होंडा एलिवेट इंजन

कार के इंजन की बात करें तो एलिवेट में 1.5 लीटर i-VTEC पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 121 PS की पावर और 145 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. ये इंजन 6 स्पीड मैनुअल और सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ आती है. कंपनी इस एसयूवी को कई सिंगल और ड्यूल टोन कलर ऑप्शन में सेल करती है.