Hyundai Car Offers: जून में हुंडई की कारों पर 1 लाख तक की भारी छूट
जून में नई हुंडई कार खरीदने का बेहतरीन मौका! Creta, Verna, Exter और Grand i10 Nios समेत कई मॉडल्स पर 1 लाख रुपये तक की बचत करें। जानें लेटेस्ट ऑफर्स।
Hyundai कंपनी की गाड़ियां पसंद हैं तो आपके पास जून में नई हुंडई कार पर बंपर डिस्काउंट पाने का बढ़िया मौका है. कंपनी कई मॉडल्स के साथ शानदार ऑफर्स दे रही है जिससे आप हजारों-लाखों की बचत कर सकते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, Creta, Verna, Grand i10 Nios, Alcazar, Exter, Aura और Venue को आप सस्ते में खरीद पाएंगे. इन मॉडल्स को खरीदते वक्त आप 1 लाख रुपए तक की बचत कर पाएंगे.
इन 8 मॉडल्स पर बंपर डिस्काउंट का फायदा
-
- ऑटोकार इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, Hyundai Verna फेसलिफ्ट पर 55000 रुपए तक और फेसलिफ्ट से पहले के मॉडल पर 95000 रुपए तक की छूट का फायदा मिल रहा है.
- अगर आप इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो हुंडई की Creta Electric पर 85000 रुपए तक की छूट का फायदा उठा सकते हैं. क
- Creta Petrol के चुनिंदा वेरिएंट्स पर 1 लाख तक बचाने का मौका है.
- Grand i10 Nios को खरीदने का प्लान है तो आपको इस गाड़ी पर 78000 रुपए तक की छूट का फायदा मिल जाएगा.
- Alcazar को खरीदने का प्लान है तो इस एसयूवी पर आप 75000 रुपए तक की बचत कर सकते हैं.
- Hyundai Exter, कंपनी की सबसे सस्ती एसयूवी है जो टाटा पंच को कड़ी टक्कर देती है. इस एसयूवी पर 43000 रुपए तक की बचत का बढ़िया मौका है.
- हुंडई i20 और i20 N Line को खरीदते टाइम आप 63000 रुपए तक की बचत कर पाएंगे.
- Hyundai Aura, कंपनी की इस पॉपुलर गाड़ी पर आप जून में 25000 रुपए तक की बचत कर सकते हैं.
- Hyundai Venue, इस एसयूवी को खरीदने पर आपको 5000 रुपए का स्क्रैपेज बेनिफिट का फायदा मिलेगा.
ध्यान दें: अगर आप भी जून के महीने में हुंडई कंपनी की नई कार लेने का प्लान कर रहे हैं तो ध्यान दें कि अलग-अलग राज्य में ऑफर की राशि अलग-अलग हो सकती है. गाड़ी पर ऑफर की सटीक जानकारी के लिए नजदीकी डीलर से संपर्क करें.

