Hyundai: लॉन्च से पहले Creta EV की रेंज और अन्य फीचर्स आए सामने, जाने इससे जुड़ी बड़ी Detail ?

 
लॉन्च से पहले Creta EV की रेंज और अन्य फीचर्स आए सामने, जाने इससे जुड़ी बड़ी Detail ?

Hyundai Creta EV: आज के समय में पेट्रोल डीजल की गाड़ियां धीरे धीरे बंद होती जा रही है और मार्केट के अंदर धीरे धीरे Electric गाड़ियां आ रही है। सभी कंपनियां धीरे धीरे अपनी एक स एक नई Electric गाड़ियां मार्केट में ला रही है। 

मिडसाइज़ एसयूवी सेगमेंट की लीडर Hyundai Creta इस जनवरी में Electric व्हीकल मार्केट में एंट्री करने तैयारी पूरी कर चुकी है। इस महीने नई दिल्ली में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में अपने आधिकारिक लॉन्च से पहले, कंपनी ने बहुप्रतीक्षित EV SUV के स्पेसिफिकेशन से पर्दा उठा दिया है। Hyundai ने Creta EV के बैटरी विकल्पों के बारे में भी जानकारी दी है। 
बैटरी स्पेसिफिकेशन, ड्राइविंग रेंज और चार्जिंग ऑप्शन

पिछले कुछ समय से Creta Electric बैटरी पैक को लेकर अफवाह उड़ रही हैं। Hyundai ने अब आधिकारिक तौर पर खुलासा किया है कि SUV दो विकल्पों में उपलब्ध होगी – एक 42 kWh और एक लंबी दूरी की 51.4 kWh। Hyundai का दावा है कि बाद वाली 7.9 सेकंड में 0 – 100 KM प्रति घंटे की रफ़्तार पकड़ लेती है और इसकी ARAI-रेटेड रेंज 473 KM है।

कंपनी के अनुसार, डीसी चार्जिंग से Creta Electric को 58 मिनट में 10 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है, जबकि 11 किलोवाट एसी होम चार्जर से 4 घंटे में 10 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।

एक्सटीरियर

Hyundai ने Creta आईसीई के डिजाइन को बरकरार रखा है और एन लाइन वर्जन के फ्रंट फेसिया को कनेक्टेड एल-शेप्ड एलईडी डीआरएल, वर्टिकल स्टैक्ड ट्विन एलईडी हैडलाइट्स और बैटरी जैसे एलिमेंट के तापमान को कम रखने के लिए फ्रंट बम्पर के अंदर लगाए गए अनोखे एक्टिव एयर फ्लैप्स के साथ पेश किया है।

इंटीरियर

केबिन का लेआउट Creta के ICE वर्जन जैसा ही है। इसमें 10.25 इंच की ट्विन स्क्रीन – इंफोटेनमेंट सिस्टम और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर – मौजूद है। TVC के अनुसार, इंटीरियर का रंग डुअल-टोन ही है, हालांकि Creta Electric में Ioniq 5 की तरह नया थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील है, लेकिन ड्राइव कंट्रोल स्टाइल अलग है।

इसमें कई ड्राइविंग मोड, पैनोरमिक सनरूफ और एक रीजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम होगा जो वन-पैडल ड्राइविंग विकल्प प्रदान करेगा। यह व्हीकल-टू-लोड (V2L) तकनीक प्रदान करता है। 

सुरक्षा के मामले में, इसमें छह एयरबैग, लेवल 2 ADAS, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और बहुत सारे फीचर्स को दिया जाएगा।

Creta Electric चार वेरिएंट में उपलब्ध होगी – एग्जीक्यूटिव, स्मार्ट, प्रीमियम और एक्सीलेंस और इन चार वेरिएंट के लिए 10 कलर ऑप्शन दिए जाएंगे,जिसमें आठ मोनोटोन और दो डुअल-टोन रंग विकल्प शामिल हैं, जिनमें तीन मैट फिनिश में हैं। Hyundai ब्लैक रूफ के साथ नया ओशन ब्लू मैटेलिक लॉन्च करेगी।