महिंद्रा थार फेसलिफ्ट: नए फीचर्स और डिजाइन के साथ जल्द होगी लॉन्च

महिंद्रा थार फेसलिफ्ट जल्द हो सकती है लॉन्च! जानिए इसमें क्या नए फीचर्स मिलेंगे, डिजाइन में क्या बदलाव होंगे और क्या होगी इसकी संभावित कीमत।

 
महिंद्रा थार कीमत 2026

दूसरी जनरेशन महिंद्रा थार को 2020 में लॉन्च किया गया था, जिसे शानदार लुक और ऑफ रोडिंग क्षमता के चलते काफी पसंद किया गया.`इसके बाद, 2025 में महिंद्रा थार 3 डोर मॉडल को हल्के-फुल्के अपडेट दिए गए और अब इसका कवर से ढका नया मॉडल देखा गया है. जिसके बाद से ये कयास है कि इसे प्रोपर फेसलिफ्ट अपडेट मिलने वाला है. चलिए आपको बताते हैं इसमें आपको क्या कुछ खास फीचर्स देखने को मिल सकते हैं.

2026 महिंद्रा थार फेसलिफ्ट

जैसा कि टेस्ट मॉडल में देखा गया, आने वाली महिंद्रा थार फेसलिफ्ट का आगे का डिजाइन अपडेट हो सकता है, इसमें थार रॉक्स की तरह नया बंपर और हेडलाइटें मिल सकती है. रॉक्स की तरह इसमें डीआरएल को एलईडी हेडलैंप्स में इंटीग्रेटेड किया जा सकता है.

महिंद्रा थार फेसलिफ्ट: फीचर और सेफ्टी

टेस्ट मॉडल को देखने के बाद थार 3 डोर फेसलिफ्ट को आने वाले महीनों में लॉन्च किया जा सकता है. इस अपडेट के तहत इसमें थार रॉक्स जैसे नए फीचर मिल सकते हैं. हमें इसमें एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, 360 डिग्री कैमरा, एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, और वेंटिलेटेड सीट जैसे फीचर मिलने की उम्मीद है.

मौजूदा थार 3 डोर मॉडल की बात करें तो इसमें एक 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी, एमआईडी के साथ एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 6-स्पीकर साउंड सिस्टम, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ओआरवीएम, क्रूज कंट्रोल और मैनुअल क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर दिए गए हैं. सेफ्टी के लिए मौजूदा थार में दो एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), रियर व्यू कैमरा, पीछे पार्किंग सेंसर और बिल्ट-इन रोलकेस जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं.

महिंद्रा थार फेसलिफ्ट: इंजन

क्योंकि यह एक फेसलिफ्ट मॉडल होगा, इसलिए थार के इंजन में बदलाव नहीं होंगे और इसमें मौजूदा मॉडल वाले ही इंजन मिलना जारी रहेंगे.

महिंद्रा थार फेसलिफ्ट: कीमत और मुकाबला

महिंद्रा थार न्यू मॉडल को आने वाले महीनों, शायद फेस्टिव सीजन पर लॉन्च किया जा सकता है. इसकी कीमत 20,000 रुपये से 50,000 रुपये तक बढ़ सकती है.अभी के समय में महिंद्रा थार 3 डोर की कीमत 9.99 लाख रुपये से 17.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है. 3 डोर थार का मुकाबला फोर्स गुरखा 3 डोर से है जबकि बड़ी थार रॉक्स की टक्कर 5 डोर गुरखा से है. मारुति जिम्नी भी ऑफ-रोड फोकस और लाइफस्टाइल एसयूवी है, लेकिन इसका सीधा मुकाबला नहीं है.