Maruti Dzire CNG: हर महीने 11 हजार से ज्यादा बिक्री, 33km माइलेज के साथ बनी नंबर 1

मारुति डिजायर CNG ने मचाया तहलका! वित्त वर्ष 2025-26 में बिकीं 1.35 लाख यूनिट्स। 33.73 km/kg का माइलेज और 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ टैक्सी और फैमिली की पहली पसंद।

 
कमर्शियल और प्राइवेट सेडान

भारतीय बाजार में जहां एसयूवी का दबदबा लगातार बढ़ रहा है, वहीं एक कॉम्पैक्ट सेडान ऐसी भी है जो बिक्री के मामले में बड़े-बड़े मॉडलों को चुनौती दे रही है. जिसका नाम मारुति सुजुकी डिजायर CNG है . ये कार अपने माइलेज, परफॉर्मेंस और किफायती कीमत की बदौलत ग्राहकों के बीच एक खास बना ली है. वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान इस कार के CNG वेरिएंट की 1.35 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हुई, जिसका मतलब है कि हर महीने करीब 11,277 लोग इसे घर लेकर गए.

टैक्सी और निजी दोनों ग्राहकों की पसंद

डिजायर CNG की लोकप्रियता सिर्फ निजी ग्राहकों तक सीमित नहीं है. टैक्सी और कमर्शियल सेगमेंट में भी इसकी मांग काफी मजबूत है. इसकी बड़ी वजह कम रनिंग कॉस्ट और शानदार फ्यूल एफिशिएंसी है. जो लोग रोजाना लंबी दूरी तय करते हैं, उनके लिए ये कार एक किफायती ऑप्शन बनकर सामने आई है.

कीमत और माइलेज का दमदार कॉम्बिनेशन

मारुति डिजायर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹6.25 लाख से शुरू होती है, जबकि CNG वेरिएंट के लिए ग्राहकों को करीब ₹8.03 लाख खर्च करने पड़ते हैं. हालांकि शुरुआती कीमत थोड़ी ज्यादा लग सकती है, लेकिन 33.73 km/kg तक का माइलेज लंबे समय में ईंधन खर्च को काफी कम कर देता है.

डिजाइन और आधुनिक फीचर्स

नई डिजायर को पहले के मुकाबले ज्यादा प्रीमियम लुक दिया गया है. इसमें स्टाइलिश LED हेडलैंप, नई फ्रंट ग्रिल, आकर्षक फॉग लैंप हाउसिंग और शार्क फिन एंटीना जैसे डिजाइन एलिमेंट्स मिलते हैं. पीछे की तरफ LED टेललाइट्स और बूट स्पॉइलर इसकी खूबसूरती को और बढ़ाते हैं.

केबिन के अंदर 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले, क्रूज कंट्रोल, ऑटो एसी और सनरूफ जैसी सुविधाएं दी गई हैं. इससे ड्राइविंग का अनुभव और भी बेहतर हो जाता है.

सेफ्टी में भी शानदार प्रदर्शन

मारुति ने सेफ्टी के मामले में भी कोई समझौता नहीं किया है. डिजायर में स्टैंडर्ड 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), रियर पार्किंग सेंसर और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं. यही वजह है कि इस कार को Global NCAP और Bharat NCAP दोनों में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग प्राप्त हुई है.कम कीमत, बेहतरीन माइलेज, आधुनिक फीचर्स और मजबूत सेफ्टी के कारण मारुति डिजायर CNG आज देश की सबसे लोकप्रिय और भरोसेमंद CNG कारों में से एक बन चुकी है.