रॉयल एनफील्ड Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी शुरू, जानें कीमत

रॉयल एनफील्ड ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक 'Flying Flea C6' की डिलीवरी बेंगलुरु में शुरू की। 154 किमी रेंज, शानदार फीचर्स और बैटरी-एज़-अ-सर्विस का विकल्प।

 
इलेक्ट्रिक बाइक मेंटेनेंस

रॉयल एनफील्ड ने अपनी Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी बेंगलुरु में शुरू कर दी है. यह कंपनी के इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) सफर के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है.कंपनी ने ग्राहकों की सुविधा के लिए बेंगलुरु में एक खास सपोर्ट नेटवर्क भी तैयार किया है, ताकि बाइक की सर्विस और मदद आसानी से मिल सके. इसका मकसद है कि लोगों को इस इलेक्ट्रिक बाइक का इस्तेमाल करना आसान और भरोसेमंद लगे.

इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी शुरू

Flying Flea C6 की डिलीवरी सबसे पहले बेंगलुरु के ग्राहकों को दी जा रही है. इसके साथ ही कंपनी ने इस बाइक के लिए खास सर्विस सिस्टम भी तैयार किया है.रॉयल एनफील्ड ने BTM लेआउट में एक बड़ा सर्विस सेंटर बनाया है, जहां बाइक की बड़ी मरम्मत और मेंटेनेंस का काम होगा. इसके अलावा शहर में छोटे सर्विस पॉइंट भी बनाए गए हैं, जहां सामान्य सर्विसिंग आसानी से हो सकेगी.

फ्लाइंग फ्ली सी6 कीमत

एक्सपीरिंयस को और भी आसान बनाने के लिए, फ्लाइंग फ्ली रॉयल एनफील्ड के मौजूदा डीलर नेटवर्क इस्तेमाल करते हुए, मौजूदा शोरून और सर्विस सेंटरों में शॉप-इन-शॉप प्रारूप अपना रही है. इसके साथ ही मालिकों को 24×7 रोडसाइड सहायता भी मिलेगी.फ्लाइंग फ्ली सी6 को इस साल की शुरुआत में 2.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च किया गया था. यह ब्रांड के बैटरी-एज़-अ-सर्विस प्रोग्राम के तहत भी उपलब्ध है, जिसमें मोटरसाइकिल की कीमत 1.99 लाख रुपये है और बैटरी का बिल अलग से लिया जाता है. इससे खरीदारों को अधिक सुविधा मिलती है, खासकर उन लोगों को जो शुरुआती खरीद लागत को कम करना चाहते हैं.

फ्लाइंग फ्ली सी6 बैटरी

C6 में 3.91 kWh की बैटरी लगी है और कंपनी का दावा है कि इसकी IDC रेंज 154 किमी है. इसमें 15.4kW और 60Nm का परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर लगा है, जिसके चलते रॉयल एनफील्ड 0 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार 3.7 सेकंड में पकड़ लेती है और इसकी अधिकतम स्पीड 115 किमी प्रति घंटे है.

फ्लाइंग फ्ली सी6 फीचर्स

124 किलोग्राम वजन वाली फ्लाइंग फ्ली सी6 हल्की और स्लिम है और इसमें बड़े 19 इंच के पहिए और 90 सेक्शन के संकरे टायर लगे हैं, जो शहरी उपयोग के लिए सही हैं. फ्लाइंग फ्ली सी6 में 3.5 इंच का गोलाकार कलर टीएफटी डिस्प्ले, एडजस्टेबल रीजेनरेटिव ब्रेकिंग, पांच राइडिंग मोड, लीन-सेंसिटिव ट्रैक्शन कंट्रोल और डुअल-चैनल एबीएस जैसे उपकरण शामिल हैं.